मोरवा, कल्याणपुर व मोहनपुर में अगलगी, 20 घर जले

हलई ओपी क्षेत्र के बाजितपुर करनैल पंचायत के वार्ड संख्या-3 में दीपावली की रात दो घरों में आग लगने से तीन लाख की संपति जलकर राख हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 08 Nov 2018 06:11 PM (IST) Updated:Thu, 08 Nov 2018 06:11 PM (IST)
मोरवा, कल्याणपुर व मोहनपुर में अगलगी, 20 घर जले
मोरवा, कल्याणपुर व मोहनपुर में अगलगी, 20 घर जले

समस्तीपुर । हलई ओपी क्षेत्र के बाजितपुर करनैल पंचायत के वार्ड संख्या-3 में दीपावली की रात दो घरों में आग लगने से तीन लाख की संपति जलकर राख हो गई। अग्निपीड़ितों में वशिष्ठ राय के पुत्र कमल राय तथा प्रवीण राय बताए गए हैं। उक्त दोनों अग्निपीड़ित तेल मिल के व्यवसायी बताए गए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार दीपावली के अवसर पर तेल मिल व्यवसाय की सारी नकदी उनके घरों में ही थी। रात लगभग 2 बजे घर में आग लग गई। कमल राय के घर में रखे दो लाख तथा प्रवीण राय के घर में 1,30,000 नकदी सहित खाद्यान्न, वस्त्र सहित सबकुछ जलकर राख हो गया। यह घटना कैसे हुई, किसी को पता नही चला। बताया जाता है कि दीपावली की रात सभी सोए हुए थे, इसी बीच अचानक आग लग गई। घर के लोग जान बचाकर बाहर निकल गए। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही हलई ओपी पुलिस एवं फायर ब्रिगेड जब तक पहुंची तब तक पूरी तरह घर जलकर राख हो गया।

कल्याणपुर प्रतिनिधि के अनुसार दीपावली की रात खरसंड पूर्वी पूर्वी पंचायत के वार्ड-दो में अचानक आग लग जाने से दलित समुदाय के करीब दर्जनभर जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने किसी तरह बो¨रग पंप सेट चलाकर आग पर काबू पाया। इस अगलगी में घर में रखे कपड़े, अनाज, जेवर, बर्तन सहित कई बकरियां भी झुलस गई। आग बुझाने के क्रम में गांव के कई युवक भी जख्मी हो गए। मुखिया रविशंकर ¨सह ने अगलगी की सूचना अंचलाधिकारी अभय पद दास एवं थानाध्यक्ष मधुरेंद्र किशोर को दी। साथ ही पंचायत सरकार भवन पर अग्निपीड़ित ¨बदेश्वर पासवान, चंदेश्वर पासवान, मुकेश पासवान, जिलो पासवान, चंदन पासवान, शिवजी पासवान, संतोष पासवान, गणेश पासवान, महेश पासवान, अशर्फी पासवान एवं नागेंद्र पासवान को पॉलीथिन, बाल्टी, मोमबत्ती, चुरा, माचिस आदि तत्काल अपनी ओर से उपलब्ध कराया। सीओ ने बताया कि जांच के लिए राजस्व कर्मचारी को भेजा गया है। सरकार की ओर से मिलने वाली हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

मोहनपुर,संस : क्षेत्र में चार स्थानों पर लगी आग में छह घर जलकर राख हो गए। दीपावली की रात दीप जलाने में हुई असावधानी से दशहरा पंचायत के बरैठा में चार घर जलकर राख हो गए। इसमें अशोक पासवान, अरूण पासवान, सहेन्द्र पासवान और गजेन्द्र पासवान शामिल है। जलालपुर पंचायत के रामचंद्रपुर दशहरा में नमूना देवी पति राम प्रसाद राय का घर भी जलकर राख हो गया। बघड़ा में रूदल राय के बथान में आग की लपट तेज होने से पहले ही ग्रामीणों ने उस पर काबू पा लिया। डुमरी में गुरुवार की सुबह बिजली के शॉट सर्किट से उजीर दास का घर जल गया। हालांकि ग्रामीणों ने आग को दूसरे घरों में फैलने से रोकने में सफलता प्राप्त की। आग से हुई क्षति का जायजा लेने के लिए अचंल कर्मचारी सीताराम मोची घटनास्थलों पर पहुंचे। भाजयुमो नेता राजकपूर ¨सह ने बरैठा में अग्निपीड़ितों के बीच वस्त्र, चुरा, गुड़ आदि का वितरण किया।अंचलाधिकारी चंद्रकांत ¨सह ने बताया कि पीड़ित परिवारों को सरकार की ओर से मिलने वाली सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

chat bot
आपका साथी