वोटों के बिखराव से भाजपा को बढ़त

समस्तीपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. शकील अहमद ने भाजपा व मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कह

By JagranEdited By: Publish:Sun, 30 Apr 2017 11:37 PM (IST) Updated:Mon, 01 May 2017 01:06 AM (IST)
वोटों के बिखराव से भाजपा को बढ़त
वोटों के बिखराव से भाजपा को बढ़त

समस्तीपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. शकील अहमद ने भाजपा व मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग देश में घृणा की राजनीति को उभार दे रहे हैं। इससे समाज में टकराव पैदा हो रहा है। कभी यही काम अंग्रेजों ने किया था, जिसके परिणामस्वरूप देश का बंटवारा हुआ था। आज देश फिर से उसी रास्ते पर है। डॉ. अहमद ने रविवार को समस्तीपुर में एक होटल में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि संगीत सोम व बालियान जैसे लोगों को मोदी के मंच पर सम्मानित किया जाता है, जिनकी एकमात्र योग्यता दंगा फैलाना है। कहा कि मोदी सरकार पूर्व की कांग्रेस सरकार की नीतियों की ही नकल कर रही है। आज जिस जीएसटी बिल को लेकर मोदी सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है वह कांग्रेस की देन है। मनमोहन ¨सह सरकार ने इस पर काम शुरू किया था। नोटबंदी का विचार भी यूपीए सरकार के वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने ही रखा था, लेकिन अव्यावहारिक मानकर इस पर अमल नहीं किया गया। लेकिन मोदी सरकार ने इन्हें जिस तरह लागू किया उससे कई समस्याएं पैदा हुईं। स्पष्ट है कि भाजपा सरकार को नकल करने की भी अक्ल नहीं है।

देश में भाजपा की लहर को नकारते हुए कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि वोटों के बंटवारे के कारण ही भाजपा को बढ़त मिल रही है। यदि बिहार की तरह ह गठबंधन बना होता तो यूपी विधानसभा व दिल्ली एमसीडी चुनाव में भाजपा की जीत नहीं होती। यूपी व दिल्ली में विपक्षी दलों को भाजपा से अधिक मत मिले हैं।

अपने ऊपर लगे आरोपों का भी जवाब दें सुमो :

भाजपा नेता सुशील मोदी द्वारा लालू यादव पर लगाए जा रहे आरोपों पर महागठबंधन पार्टियों की चुप्पी के सवाल पर कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि सभी आरोप व्यक्तिगत स्तर पर लगाए जा रहे हैं। इनका जवाब लालू ही बेहतर ढंग से दे सकते हैं। वैसे बेबुनियाद आरोप लगाना सुशील मोदी का पुराना चरित्र है। उनके परिवार के ऊपर भी अवैध कमाई के आरोप लग रहे हैं। उन्हें पहले अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब देना चाहिए तब दूसरों पर आरोप लगाना चाहिए। सुशील मोदी के आरोपों का सरकार द्वारा जांच कराने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि हर बेसिर-पैर की बातों को संज्ञान में नहीं लिया जा सकता है। मौके पर चंद्रबली ठाकुर, तरुण चौधरी, अंजनी कुमार मिश्रा, परमानंद मिश्र, डोमन राय, शीला सिन्हा, माधुरी श्रीवास्तव, अजय कुमार चौधरी, अशोक ¨सह, राहुल कुमार आदि कांग्रेस नेता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी