तीन जगहों पर शांतिपूर्ण पुनर्मतदान संपन्न

समस्तीपुर। कल्याणपुर प्रखंड के गोविन्दपुर खजुरी पंचायत में शनिवार को मुखिया पद के लिए पुनर्मतदा

By Edited By: Publish:Sat, 28 May 2016 11:03 PM (IST) Updated:Sat, 28 May 2016 11:03 PM (IST)
तीन जगहों पर शांतिपूर्ण पुनर्मतदान संपन्न

समस्तीपुर। कल्याणपुर प्रखंड के गोविन्दपुर खजुरी पंचायत में शनिवार को मुखिया पद के लिए पुनर्मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। कड़ी सुरक्षा के बीच 61 प्रतिशत वो¨टग हुई। मुखिया पद के 13 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटी में बंद हो गया। इस पंचायत के 15 वार्डों में 15 बूथ बनाए गए थे। पुरुषों की अपेक्षा वो¨टग में महिलाएं आगे रही। हर बूथ पर महिला मतदाताओं की लंबी कतार दिख रही थी। बूथ संख्या 384 पर मतदाता सूची में नाम नहीं होने के कारण 80 वर्षीय नशीमा खातुन निराश वापस लौट गई। बूथ संख्या 386 पर 100 वर्षीय परिया देवी अपने परिजन के साथ मतदान करने पहुंची थी। मतदान के दौरान पेट्रो¨लग दंडाधिकारी प्रो. मनोज कुमार ¨सह, थानाध्यक्ष अमजद अली के अलावे शस्त्र बल बूथों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने में जुटे थे। विदित हो कि इस पंचायत में 13 प्रत्याशियों के जगह मतपत्र में मात्र आठ प्रत्याशी का नाम ही पूर्व में रहने के कारण पुनर्मतदान कराया गया है।

शिवाजीनगर, संस : प्रखंड के घिवाही पंचायत के सरपंच पद के लिए हुए पुनर्मतदान में 60 प्रतिशत वो¨टग हुई। उक्त प्रखंड में 2 मई को ही सभी पंचायत चुनाव

सम्पन्न हो गया था। सरपंच पद के लिए कुल नौ उम्मीदवार

चुनाव में खड़े हुए थे जिसमें रविन्द्र कुमार ¨सह ने अपना नाम वापस ले लिया था लेकिन

निर्वाची पदाधिकारी के अनदेखी के कारण नाम वापसी वाले व्यक्ति का भी बैलेट

पर नाम छप गया था। उक्त मामले की शिकायत अनुमंडल निर्वाची पदाथिकारी एवं

जिलाधिकारी से हुई थी पदाधिकारी ने पुन: मतदान का आद श दिया था। इसी के आलोक में शनिवार को 14

मतदान केन्द्रों पर पुनर्मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।

हसनपुर, संस : प्रखंड के मरॉची उजागर पंचायत के पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्र संख्या-17 के वार्ड संख्या-08 का पुनर्मतदान शान्तिपूर्ण सम्पन्न हो गया। बाजार के नवयुवक संघ पुस्तकालय भवन परिसर स्थित मतदान केन्द्र संख्या-174 पर सम्पन्न पुनर्मतदान में 72 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस संबंध में प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी प्रेम कुमार यादव ने बताया कि पंचायत समिति सदस्य पद के लिए हुए पुनर्मतदान में कुल 553 मतदाताओं में से 398 लोगों ने अपना अपना मत का प्रयोग कर चार प्रत्याशियों का भाग्य बक्सा में कैद कर दिया है।

chat bot
आपका साथी