विधि व्यवस्था से अलग रहेंगे गृह रक्षा वाहिनी के सदस्य

समस्तीपुर, संवाद सहयोगी : बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के प्रांगण में सोमवार को आमसभा हुई। अ

By Edited By: Publish:Tue, 05 May 2015 01:10 AM (IST) Updated:Tue, 05 May 2015 01:10 AM (IST)
विधि व्यवस्था से अलग रहेंगे गृह रक्षा वाहिनी के सदस्य

समस्तीपुर, संवाद सहयोगी : बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के प्रांगण में सोमवार को आमसभा हुई। अध्यक्षता कामेश्वर राय ने की। इसमें पांच सूत्री मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया। इसमें 11 से 14 मई तक सड़क जाम करते हुए कर्तव्य का बहिष्कार करने एवं 15 मई को विधि व्यवस्था को ठप कर चक्का जाम करने का निर्णय लिया गया। साथ ही जेल भरो अभियान के आयोजन का भी निर्णय लिया गया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मांग पूरी नहीं होने तक वे सभी जेल में बंद रहेंगे। मौके पर कैलाश कुमार झा, दिनेश कुमार सुमन, गिरधन झा, राम उदगार ¨सह, त्रिभुवन ¨सह, रामप्रीत राय, प्रमोद कुमार ¨सह, रामचंद्र साह, कैलाश महतो, गोपाल झा, ब्रजनंदन ¨सह, अश्वनी लाल, नर¨सह कुमार नर्सिंग, मोहन झा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी