चोरी करते रंगेहाथ पकड़ी गई महिला

दलसिंहसराय, संस : समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के क्रम में एक महिला ने महिला यात्री की बैग

By Edited By: Publish:Fri, 21 Nov 2014 01:58 AM (IST) Updated:Fri, 21 Nov 2014 01:58 AM (IST)
चोरी करते रंगेहाथ  पकड़ी गई महिला

दलसिंहसराय, संस : समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के क्रम में एक महिला ने महिला यात्री की बैग उड़ा ली। बैग में जेवर व नगद रखा हुआ था। दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन पर यात्रियों ने बैग चुराने वाली महिला को बंधक बना लिया। महिला बुधवार को समस्तीपुर में हुए शादी समारोह से लौट रही थी। मिली जानकारी के मुताबिक मधेपुरा जिला के बिहारी गंज गांव निवासी मनोज कुमार साह की पत्‍‌नी रागनी कुमारी अपनी बहन बेटी की शादी के लिए दलसिंहसराय आयी हुई थी। शादी समारोह समस्तीपुर में संपन्न होने के बाद दलसिंहसराय लौटने के क्रम में पर्स में रखे सोने का हार, कान का टाप्स व करीब तीन हजार रुपये से भरे बैग की चोरी करने का आरोप लगाते हुए रागनी के परिजनों ने महिला को बंधक बना लिया। वहीं इस मामले में तत्परता दिखाते हुए जीआरपी के जवान ने उस संदिग्ध महिला चोर को अपने कब्जे में ले लिया। जीआरपी पुलिस ने रागिनी कुमारी के परिजन व उक्त महिला को अपने साथ लेकर आगे की कार्रवाई के लिए समस्तीपुर जीआरपी थाने ले गई।

chat bot
आपका साथी