छठ गीतों से गुंजायमान रहा इलाका

जेएनएन, समस्तीपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ का त्योहार पूरे जिले में श्रद्धा और भक्ति के बीच मनाया ग

By Edited By: Publish:Fri, 31 Oct 2014 02:32 AM (IST) Updated:Fri, 31 Oct 2014 02:32 AM (IST)
छठ गीतों से गुंजायमान रहा इलाका

जेएनएन, समस्तीपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ का त्योहार पूरे जिले में श्रद्धा और भक्ति के बीच मनाया गया। इस दौरान पूरे जिले में प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। प्रखंड व थाना स्तर के अधिकारी ग्रामीण इलाके के छठ घाटों पर तैनात रहे।

खानपुर : प्रखंड क्षेत्र में छठ पूजा शांतिपूर्ण ढंग संपन्न हो गया। इसमें बूढ़ी गंडक नदी के बाएं तटबंध भोरे जयराम, नत्थुद्वार, सिवैसिंगपुर, विक्रमपट्टी, सिरोपट्टी एवं अन्य तालाबों व निजी घाट बनाकर छठ व्रतियों ने हर्षोल्लास के साथ छठ पर्व मनाया। यहां सुरक्षा के लिए एसआई बी. राम, त्रिपुरारी प्रसाद दल बल के साथ गश्त लगाते रहे।

मोरवा : पूरे प्रखंड क्षेत्र में छठ का त्योहार पूरी शांति के बीच संपन्न हो गया। पूरे क्षेत्र में हर जगह सुरक्षा के कड़े प्रबंध।

उजियारपुर : सूर्योपासना का पर्व छठ गुरुवार की सुबह उगते सूर्य को अ‌र्घ्य अर्पित करने के बाद सम्पन्न हो गया। इसको लेकर प्रखण्ड के विभिन्न पंचायतों के निजी व सरकारी तालाबों से लेकर लोगों द्वारा अपने दरवाजे पर गड्ढा खोदकर नियम व निष्ठा के साथ अ‌र्घ्य अर्पित किया गया। समाजसेवियों ने अपने-अपने स्तर से छठ व्रतियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो इसकी व्यवस्था में लगे रहे। मालती पंचायत के वेदौलिया पोखरा पर इनौस के कार्यकर्ताओं ने निशुल्क दवा वितरण शिविर लगाया। जबकि स्थानीय सरपंच सुनील कुमार सिंह ,पूर्व मुखिया राजेन्द्र प्रसाद सिंह,भाजपा कार्यकर्ता रामसज्जन सिन्हा, अशोक सिंह, शभू महतो, पवन सिंह के अलावे व्यवसायी राजेश कुमार ने समूचे चौक से लेकर पोखरा के घाट तक जाने के रास्ते की सफाई कराई। चादचौर मध्य पंचायत में भाजपा नेता नीतेश कुमार पिन्टू, मुन्ना कुमार चौधरी, विजय चौधरी आदि ने छठ पूजा के अवसर पर चादचौर डीह चौक के पास बोरिंग से गड्ढे में पानी डलवाया। वही चादचौर पश्चिम, सातनपुर के विभिन्न घाटों पर जाकर राजद के प्रखण्ड सचिव मो. नसीम ने भी लोगों को पूजा में सहयोग दिया। हालांकि प्रशानिक स्तर कोई व्यवस्था नहीं की गई।

मोहिउद्दीननगर : घाटों पर फ ली अव्यवस्था को देखते हुए विभिन्न गांवों एवं पंचायतों मे लोगों ने घाट के बजाय घर पर ही अ‌र्घ्य देना मुनासिब समझा। इसके लिए बताया जाता है कि लोग अपने अपने स्तर से घर के बाहर दरवाजे पर गड्ढा खुदवाया। भगवान भास्कर का नमन करते हए अ‌र्घ्य देकर छठ व्रत को पूरा किया । पर्व को लेकर एक ओर जहां विभिन्न जगहों पर छठ व्रतियों के बीच अ‌र्घ्य सामग्री व वस्त्र का वितरण का सिलसिला जारी रहा वही परना के दिन गुरु वार को कई घाटों पर लोगों द्वारा गाय का पवित्र दूध सूप सुप पर डाला। बताते हैं कि हेमनपुर गांव में छठ व्रतियों के बीच सोनू कुमार सिंह एवं राजकपुर सिंह की ओर वस्त्र व अ‌र्घ्य सामग्री का वितरण किया गया। पूरे क्षेत्र मे लोक आस्था का महान पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया । कहीं से किसी अप्रिय घटना की सुचना नहीं है । इस को लेकर थानाध्यक्ष रिजवान अहमद खां , प्रखंड विकास पदाधिकारी बबलू कुमार , सीओ संजीव रंजन, अवर निरीक्षक संजय कुमार सिंह , उदय सिंह , जेएन त्रिपाठी सहित थाना व प्रखंड प्रशासन विभिन्न घाटों पर चौकसी करते देखे गए ।

वारिसनगर : प्रखंड में बुधवार की दोपहर आई तेज हवा के झोकों व बारिश बावजूद छठ पर्व का उत्साह लोगों में दिखा। वहीं बारिश के कारण छठ घाटों पर हुई फिसलन से लोगों को थोड़ी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। मथुरापुर, सारी, सतमलपुर, बेगमपुर आदि गावों में जहा छठ पर्व बूढ़ी गंडक नदी के किनारे बने छठ घाट पर श्रद्धालुओं ने भगवान भास्कर की पूजा की। वहीं छतनेश्वर, खेतापुर, कुसैया, मनियारपुर आदि गावों में भी लोगों ने एक जुट होकर तालाब घाटों पर पूजा अर्चना की। इस दौरान थानाध्यक्ष सुरेन्द्र प्रसाद राम आदि शांति व्यवस्था में लगे रहे।

विभूतिपुर : लोक आस्था का महापर्व छठ पूरे प्रखंड में हर्ष एवं उल्लास के वातावरण में मनाया गया। बूढ़ी गंडक नदी के किनारे गांव में घाटों में दलदल एवं गहराई को देखते हुए व्रतियों ने स्वयं इस बार नरहन, विभूतिपुर बोरिया, महथी इत्यादि में खेल के मैदान, स्कूल, अस्पताल एवं निजी परिसर में जलाशय का निर्माण कर भगवान भास्कर को दोनों शाम अ‌र्घ्य अर्पित किए। इसी कारण बूढ़ी गंडक नदी के घाटों पर इस बार भीड़ कम देखी गयी। नरहन स्थित सूर्य मंदिर में सैकड़ों व्रतियों ने पूजा अर्चना की।

मुसरीघरारी : पावन छठ व्रत को लेकर दो श्रद्धालुओं ने दो किलोमीटर दूर तक दण्ड प्रणाम करते हुए घाट पर पहुंचे। दोनों श्रद्धालु क्रमश: अशोक पासवान व अरविन्द साह ग्राम बखरी बुजुर्ग के निवासी हैं। इसे देखने श्रद्धालु की भीड़ उमड़ी रही। गुरुवार को उगते सूर्य को अ‌र्घ्य देने के बाद छठ महापर्व हर्षोल्लास से संपन्न हो गया। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।

कल्याणपुर : प्रखंड क्षेत्र के 31 पंचायतों में बुधवार की शाम एवं गुरुवार की अहले सुबह छठ व्रतियों ने नदी घाट, तालाब घाट एवं दरवाजे के सामने बनाए गए घाटों पर पूर्ण आस्था के साथ को डूबते एवं उगते सूर्य को अ‌र्घ्य दिया। काफी संख्या में इस मौके पर परिजन श्रद्धालु घाटों पर मौजूद थे। जगह- जगह मुण्डन, कीर्तन व भक्ति जागरण का आयोजन भी किया गया। बच्चों तथा युवाओं ने घाट को सजाकर पटाखे छोड़ें। कलौजर में एक किशोर की मौत नदी में डूब जाने के कारण हो गई। व्रतियों व श्रद्धालुओं की खुशी गम में तब्दील हो गया परन्तु वे किसी प्रकार छठ पर्व मनाये। फुलहारा गांव में उप प्रमुख मनोज कुमार, प्रवीण कुमार कन्हैया, केशव कुमार, चन्द्रमणि, अंजना में शिव मंदिर प्रांगण में रामदयाल महतो, दीपक कुमार के परिवार सहित श्याम कुमार, विकास कुमार, जागृति शर्मा अमीर परासर, गोपाल परासर, झुना कुमारी आदि ने हर्षोल्लास के साथ छठ पर्व मनाया।

सरायरंजन : सूर्योपासना का महान पर्व छठ गुरुवार की सुबह उदीयमान सूर्य के अ‌र्घ्य अर्पित करने के साथ ही सम्पन्न हो गया। इस दौरान छठ व्रतियों ने प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न नदियों एवं तालाबों के किनारे भगवान भास्कर को अंतिम अ‌र्घ्य अर्पित किया। साथ ही उनसे सुख-शाति एवं समृद्धि की कामना की। अ‌र्घ्य अर्पित करने के दौरान स्थानीय प्रशासन जहा चौकस दिखा, वहीं स्वंय सेवी संस्थाओं ने भी अपने-अपने स्तर से सुरक्षा व्यवस्था में कोर-कसर नहीं छोड़ी थी। नतीजतन अन्य वषरें की भाति इस बार किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

ताजपुर : ताजपुर में सूर्योपासना का पर्व हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। उक्त अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के कई घाटों पर भरी संख्या में श्रद्धालुओं ने छठ पर्व मनाया। स्थानीय कर्बला पोखर में बने घाट पर जाने का रास्ता भी नहीं बन पाया । आनन-फानन में कुछ मिटटी डालकर युवकों ने रास्ता बनाया। पोखर में गंदगी भी देखी गयी। शाति व्यवस्था को लेकर पुलिस की तैनाती की गयी थी। भैरोखरा कलि पोखर, मोतीपुर छठिया पोखर,राजबा पोखर एवं कोठिया, बाघी, ताजपुर, आधारपुर, मानपुरा आदि घाटों पर भी छत पर्व मनाया गया।

अंगारघाट : उदयीमान सूर्य को अ‌र्घ्य देने के साथ छठ व्रत सम्पन्न हो गया। त्योहार में सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे।

chat bot
आपका साथी