भाजपा की जीत पर जश्न, बंटी मिठाइयां, फूटे पटाखे

जासं, समस्तीपुर : हरियाणा और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में भाजपा के शानदार प्रदर्शन से भाजपा कार्

By Edited By: Publish:Mon, 20 Oct 2014 02:26 AM (IST) Updated:Mon, 20 Oct 2014 02:26 AM (IST)
भाजपा की जीत पर जश्न, बंटी मिठाइयां, फूटे पटाखे

जासं, समस्तीपुर : हरियाणा और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में भाजपा के शानदार प्रदर्शन से भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। इस दौरान पार्टी कार्यालय में मिठाईयां बांटी गई वहीं पटाखे भी फोड़े गए। पार्टी जिलाध्यक्ष सुशील चौधरी ने कहा कि अपने दम पर चुनाव जीत कर पार्टी ने यह साबित कर दिया कि देश के आमजन भाजपा एवं नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास करते हैं। साथ ही इन दोनों राच्यों में कांग्रेस की हार ने यह भी प्रमाणित कर दिया कि लोग भ्रष्टाचार से अब उब चुके हैं। मौके पर राजेश्वर ठाकुर, योगेन्द्र सिंह, विजय कुमार शर्मा, सुनील यादव, रामसागर सिंह कुशवाहा, निरंजन राय, दिनेश वाजपेयी, सुधीर कुमार सिंह, मनोज कुमार गुप्ता, मनोज कुमार झा, अमित कुमार लडडू, माला शर्मा, हरेराम झा, शशिधर झा, प्रवीण कुमार सिंह, रंजीत कुमार रंभू, राकेश कुमार ठाकुर, राजकमल, शंभू यादव, लालबाबू, ललित यादव, दिनेश कुमार झा, मो. जाकिर हुसैन, मो. जियाउल हक, इंद्रजीत राय, दयाशंकर, विनय कुमार, नवीन कुमार, नीरज सिंह, विमला सिंह, मोनू कुमार, मुकेश ठाकुर, मनोज शर्मा, सूरज झा, सुमन कुमार ठाकुर, शशिकांत झा चुनचुन आदि मौजूद रहे।

मोहनपुर, संस : डीह मोहनपुर स्थित काली मंदिर परिसर में भाजपा महादलित प्रकोष्ठ की बैठक हुई। अध्यक्षता सकल राम ने की। मौके पर अरूण कुमार सिंह की उपस्थित में पार्टी की जीत पर हर्ष जताया गया। मौके पर विनोद कुमार राम, रामसागर राम, नागेश्वर दास, जगलालराम, जंगीलाल राम, जगदीश राम, प्रमिला देवी, अनीता देवी, रामपरी देवी, जयलश देवी, झुंगी राम, राजू राम, पनमा देवी, कमली देवी, राजीवन राम आदि उपस्थित रहे। साथ ही कई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

chat bot
आपका साथी