एक ही रात में चादचौर रहीम टोला के 4 घरों में चोरी

By Edited By: Publish:Mon, 01 Sep 2014 10:10 PM (IST) Updated:Mon, 01 Sep 2014 10:10 PM (IST)
एक ही रात में चादचौर रहीम टोला के 4 घरों में चोरी

उजियारपुर, संस. : पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को धत्ता बताते हुए थाना क्षेत्र के चादचौर पश्चिम पंचायत के रहीम टोला में रविवार की रात अज्ञात अपराधियों ने एक साथ 4 घरों में सेंधमारी कर लाखों की संपत्ति चुरा ली। जबकि एक में सेंध काटकर घर में घुसने का चोरों ने असफल प्रयास किया। इसकी खबर सुबह जागने के बाद घरवालों को हुई। लोग गायब हुए सामानों की आह में कलेजा पीटकर रोने लगे। घटना की सूचना लोगों ने स्थानीय थाना के पुलिस को दी। पुलिस ने मौका-ए-वारदात पर पहुंचकर घटना के शिकार लोगों से जानकारी ली है। मामले में सभी से आवश्यक पूछताछ की जा रही है। बताया गया है कि रात को खाना खाने के बाद लोग गर्मी की वजह से अपने दरवाजे तथा आगन में सो गए थे। इसी का फ ायदा लेकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया। स्थानीय मो. मुजम्मील, मो. निजाम, मो जुबैर तथा मो. सफ ी आलम के घर में बारी-बारी से दिवार काटकर घटना को अंजाम दिया गया। चोरों ने लोगों के घर की पेटियों में रखे सोने और चादी के गहने, कीमती कपडे़, पीतल के बर्तन तथा रुपये-पैसे लेने में सफल हो गए। वहीं मो. नसीम के घर के पिछले दिवार को काटने का प्रयास किया। परन्तु चोर घर में घुस नहीं सके। लोगों ने सभी घरों को मिलाकर लगभग तीन लाख की चोरी होने का अनुमान लगाया है। क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटना पंचायत के पंचायत समिति सदस्य अब्दुल रहमान, मुखिया उपेन्द्र दास ने खेद प्रकट करते हुए कहा इस प्रकार की चोरी वर्षो बाद गाव में हुई है। घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत है।

chat bot
आपका साथी