जिले के अधिकारियों के बीच नए सिरे से कार्य आवंटित

सहरसा। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने समाहरणालय के विभिन्न शाखा के प्रभारी पदाधिकारी के रूप

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 10:15 PM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 10:15 PM (IST)
जिले के अधिकारियों के बीच नए सिरे से कार्य आवंटित
जिले के अधिकारियों के बीच नए सिरे से कार्य आवंटित

सहरसा। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने समाहरणालय के विभिन्न शाखा के प्रभारी पदाधिकारी के रूप में पूर्व से निर्गत आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए पदाधिकारियों के बीच नए सिरे से कार्य आवंटित कर दिया है। डीएम के आदेशानुसार भूमि सुधार उप समाहर्ता सदर राजेन्द्र दास को पूर्व से आवंटित आपदा प्रबंधन विभाग के बजाय अब जिला राजस्व शाखा का प्रभार दिया गया है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी रश्मि को जिला विधि शाखा के बजाय अब जिला सामान्य शाखा (शस्त्र शाखा सहित) प्रभार दिया गया है। वरीय उप समाहर्ता मनीष कुमार झा को अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सिमरीबख्तियारपुर व सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी सदर के बजाय अब निदेशक डीआरडीए, वरीय उप समाहर्ता दिलीप कुमार राम को लोक सूचना पदाधिकारी, नीलाम शाखा और डीआरसीसी के बजाय अब लोक सूचना पदाधिकारी व जिला परिवहन पदाधिकारी का प्रभार दिया गया है। वरीय उप समाहर्ता नीरज सिंहा को जिला विकास शाखा व प्रखंड विकास पदाधिकारी सलखुआ के बजाय अब जिला पंचायत राज पदाधिकारी व वरीय उप समाहर्ता बैंकिग का प्रभार दिया गया। वरीय उप समाहर्ता सौरभ राज को जिला अभिलेखागार व वरीय उपसमाहर्ता बैकिग, वरीय उप समाहर्ता कुमारी तोसी को राजस्व शाखा के बजाय अब जिला विधि शाखा, नीलाम पत्र शाखा और डीआरसीसी, वरीय उपसमाहर्ता कुमार आलोक को निदेशक डीआरडीए, कला एवं संस्कृति पदाधिकारी एवं जिला खेल पदाधिकारी के बजाय अब अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सदर, के साथ कला एवं संस्कृति पदाधिकारी व जिला खेल पदाधिकारी का प्रभार दिया गया है। वरीय उपसमाहर्ता चंदन कुमार झा को जिला सामान्य शाखा के बजाय अब जिला आपूर्ति पदाधिकारी का प्रभार दिया गया। वहीं वरीय उप समाहर्ता मो. अहमद अली अंसारी को पूर्व में आवंटित अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सदर, जिला शस्त्र शाखा और जिला उर्दू कोषांग के बजाय अब जिला आपदा प्रबंधन शाखा, जिला उर्दू कोषांग व जिला अभिलेखागार का प्रभार दिया गया है। डीएम ने उपरोक्त सभी पदाधिकारियों को पत्र प्राप्ति के साथ ही प्रभार आदान-प्रदान करते हुए कर्तव्यों का निवर्हन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

chat bot
आपका साथी