साहित्य परिषद ने मनाई महाकवि निराला की जयंती

सहरसा: सोमवार को शहर के विद्यापति नगर स्थित अखिल भारतीय साहित्य परिषद सहरसा कार्यालय में ह

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Feb 2019 07:29 PM (IST) Updated:Mon, 11 Feb 2019 07:29 PM (IST)
साहित्य परिषद ने मनाई 
महाकवि निराला की जयंती
साहित्य परिषद ने मनाई महाकवि निराला की जयंती

सहरसा: सोमवार को शहर के विद्यापति नगर स्थित अखिल भारतीय साहित्य परिषद सहरसा कार्यालय में हुई बैठक में महाकवि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की जयंती धूमधाम के साथ मनायी गयी। जयंती समारोह का दीप प्रज्वलित कर इसका उदघाटन किया गया। जयंती समारोह को संबोधित करते हुए साहित्य परिषद के अध्यक्ष डा जीपी शर्मा ने कहा कि निराला जी छायावाद के चार स्तंभों में से एक सशक्त स्तंभ थे। उन्होंने निराला जी को विद्रोही कवि की संज्ञा दी। अखिल भारतीय साहित्य परिषद के संयुक्त् सचिव श्यामानंद लाल दास ने महाकवि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला के जीवन व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके कई काव्यों की चर्चा की। जयंती समारोह में मौजूद अन्य साहित्यकारों ने निराला के प्रति अपने उदगार व्यक्त करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में कवि गोष्ठी आयोजित की गयी। सत्र में मौजूद कवियों ने अपनी-अपनी स्वरचित रचनाओं का पाठ किया। जयंती समारोह व कवि सम्मेलन में डा जी पी शर्मा, श्यामानंद लाल दास, रामेश्वर ठाकुर, महेन्द्र बंधु, एम जेड खां झंझट, निखिल कुमार राही, मुर्तुजा नरियारवी सहित अन्य कविगण मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी