भाजपा की बैठक में उठा पार्टी विरोधी कार्यो का मसला

सहरसा। मंगलवार सतरवार में महिषी दक्षिणी मंडल भाजपा के अध्यक्ष भगवान झा की अध्यक्षता में कार्यक

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 05:32 PM (IST) Updated:Tue, 18 Sep 2018 05:32 PM (IST)
भाजपा की बैठक में उठा पार्टी 
विरोधी कार्यो का मसला
भाजपा की बैठक में उठा पार्टी विरोधी कार्यो का मसला

सहरसा। मंगलवार सतरवार में महिषी दक्षिणी मंडल भाजपा के अध्यक्ष भगवान झा की अध्यक्षता में कार्यकारिणी की बैठक हुई जिसमें संगठन की मजबूती पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान जयंत चौधरी द्वारा ऐना निवासी सलामत राइन पर पार्टी का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए करने व पार्टी विरोधियों के साथ मिलकर पार्टी विरोधी कार्य करने का मामला उठाया गया। जिसपर उपस्थित सदस्यों द्वारा उन्हें पद और पार्टी से निष्कासित करने का निर्णय लिया। इस दौरान उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत झा, पूर्व मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीकांत झा, दिनकर मिश्र, रीतेश ठाकुर, अनुज झा, रामजतन, उमेश साह, हरेराम भगत, हरेकृष्ण भगत सहित अन्य पार्टी कार्यकत्र्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी