27वीे मेधा प्रतियोगिता परीक्षा सात अक्टूबर को

सहरसा: चिल्ड्रेन स्कूल एसोसिएशन द्वारा महात्मा गांधी की 149वीं जयंती के मौके पर सात अक्टूबर क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Sep 2018 07:26 PM (IST) Updated:Mon, 10 Sep 2018 07:26 PM (IST)
27वीे मेधा प्रतियोगिता 
परीक्षा सात अक्टूबर को
27वीे मेधा प्रतियोगिता परीक्षा सात अक्टूबर को

सहरसा: चिल्ड्रेन स्कूल एसोसिएशन द्वारा महात्मा गांधी की 149वीं जयंती के मौके पर सात अक्टूबर को 27 वीं मेधा प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन नौ परीक्षा केन्द्रों पर किया जाएगा। यह निर्णय गुरु प्रताप शिक्षा निकेतन में अध्यक्ष रामसुन्दर साहा की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। नौ परीक्षा केन्द्रों पर 110 सदस्य विद्यालयों के बच्चे भाग लेंगे। इस वर्ष प्रतियोगिता परीक्षा में सहरसा, बैजनाथपुर, सौरबाजार, सोनवर्षा राज, सत्तर कटैया, महिषी तथा सिमरी बख्तियारपुर के बच्चे भी सम्मिलित होंगे। अध्यक्ष रामसुन्दर साहा ने बताया कि परीक्षा के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। इस वर्ष दिनेश कुमार यादव को परीक्षा संयोजक बनाया गया है। परीक्षा के सफल संचालन हेतु अध्यक्ष के अलावा उपाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार यादव, सचिव बीरेन्द्र कुमार साहा, संयुक्त सचिव नवल किशोर झा, कोषाध्यक्ष दिनेश प्रसाद यादव, अंकेक्षक राजीव कुमार, विमल किशोर झा,धनेश्वर लाल देव, विशुनदेव प्रसाद यादव, आशीष कुमार झा, रंजीत कुमार ¨सह, त्रिपुरारी राय, ई. मणिभूषण ¨सह, दिनेश गोहितमान, हंसराज कुमार व योगेन्द्र प्रसाद साह को सदस्य मनोनीत किया गया है।

chat bot
आपका साथी