नवनिर्वाचित मुखिया पर चली गोली, युवक घायल

सहरसा : जीत का प्रमाण पत्र लेकर घर जा रहे कहरा प्रखंड के पटुआहा पंचायत के नवनिर्वाचित मुि

By Edited By: Publish:Mon, 30 May 2016 08:32 PM (IST) Updated:Mon, 30 May 2016 08:32 PM (IST)
नवनिर्वाचित मुखिया पर चली गोली, युवक घायल

सहरसा : जीत का प्रमाण पत्र लेकर घर जा रहे कहरा प्रखंड के पटुआहा पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया मुकेश झा के ऊपर जुलूस में गोली चलाई गई। इससे जुलूस में शामिल एक युवक घायल हो गया। जख्मी बासुकी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। बताते हैं कि गोली युवक के बांह में लगी है। उधर जख्मी ने बताया कि वह मुखिया के साथ जा रहा था कि एक विपक्षी प्रत्याशी के समर्थक ने गोली चला दी। समर्थक ने आठ से दस चक्र गोलियां चलाई। उधर मुखिया मुकेश झा ने बताया कि उनके कान के पास से भी गोली निकल गई। इस बाबत थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले की जानकारी मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।

chat bot
आपका साथी