आपसी एकता व संघर्ष से मिलता है अधिकार: अरूण

संवाद सूत्र सहरसा आपसी एकता और संघर्ष से ही अधिकार मिलता है। पूरे बिहार में दवा विक्रेताओं की एकजुटता ही संगठन की असली ताकत है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Jan 2022 06:32 PM (IST) Updated:Sun, 23 Jan 2022 06:32 PM (IST)
आपसी एकता व संघर्ष से मिलता है अधिकार: अरूण
आपसी एकता व संघर्ष से मिलता है अधिकार: अरूण

संवाद सूत्र, सहरसा: आपसी एकता और संघर्ष से ही अधिकार मिलता है। पूरे बिहार में दवा विक्रेताओं की एकजुटता ही संगठन की असली ताकत है। यह बातें सहरसा में बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष अरूण सिंह ने कहा कि पूरे बिहार के हर जिले में बीसीडीए का संगठन कार्यरत और सक्रिय है। दवा कंपनियों की मनमानी पर अंकुश लगाने और दवा दुकानदारों के हितों के लिए ही संगठन सदैव कार्य करती है। आम लोगों को स्वास्थ्य सेवा में किसी तरह की कोई समस्या नहीं हो इसके लिए केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन हर स्तर पर सहयोग के लिए तैयार रहता है।

कोरोना काल में भी दवा दुकानदार बिना जान की परवाह किए बगैर अपनी सेवा देते रहे। रविवार को शहर के धर्मशाला रोड स्थित भीमसरिया धर्मशाला में आयोजित वर्चुअल आम सभा सह चुनाव परिणाम की घोषणा करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष अरूण सिंह ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया। मुख्य चुनाव पदाधिकारी सुधीर कुमार सिंह ने नव निर्वाचित पदाधिकारी जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राघव सिंह, सचिव हरिनंदन यादव, उपाध्यक्ष खगेंद्र सिंह, संयुक्त सचिव संजय कुमार झा, संगठन सचिव आशीष कुमार पिटू, कोषाध्यक्ष ललित कुमार वचन निर्विरोध निर्वाचित किए गए। जिसकी घोषणा मंच से की गयी। बीसीडीए के कैलाश पचेरिया ने सहरसा संगठन को धारदार बनाने के लिए आपसी एकता पर बल दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश संगठन महासचिव सुनील कुमार सिंह सहित राजेश पचेरिया, श्याम संघई, महबूब आलम, ब्रजेश, संतोष सिंह, राज सिंह, राजू कुमार, अनिल झा, हेमंत कुमार, विकास पचेरिया, आशीष झा, आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी