आरक्षण खत्म करना चाहती है सरकार : शरद

सहरसा। महागठबंधन प्रत्याशी शरद यादव ने बरियाही गोशाला प्रांगण में राजद अध्यक्ष श्याम सुंदर या

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Apr 2019 01:45 AM (IST) Updated:Sun, 21 Apr 2019 01:45 AM (IST)
आरक्षण खत्म करना चाहती है सरकार : शरद
आरक्षण खत्म करना चाहती है सरकार : शरद

सहरसा। महागठबंधन प्रत्याशी शरद यादव ने बरियाही गोशाला प्रांगण में राजद अध्यक्ष श्याम सुंदर यादव की अध्यक्षता में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नरेन्द्र मोदी को देश के एक सौ पैंतीस करोड़ लोगों से वादा खिलाफी का आरोप लगाया। कहा कि इनका दोबारा सत्ता में आना देश के लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा होगा।केन्द्र की सरकार बाबा साहब अंबेडकर द्वारा गरीबों के दिए गए आरक्षण को खत्म करना चाह रही है। मोदी की सरकार केंद्र में बन गई तो आपको मतदान से भी वंचित होना पड़ जाएगा। शरद ने कहा कि वोट ईमान होता है और जनता से किए वादा उससे भी बड़ा होता है। भाजपा सरकार 2014 में सत्ता में आने के लिए कई तरह के वादे किए लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया।। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने झूठा वादा कर आमजनों को ठगने का काम किया है। अब जनता भाजपा के झांसे में फंसने वाली नहीं है।

सभा को संबोधित करते हुए शरद यादव की पुत्री सुभाषिनी ने कहा कि मेरे पिता के संसदीय कार्यकाल में जो मधेपुरा क्षेत्र का विकास हुआ था उसे वर्तमान सरकार ने 25 वर्ष पीछे धकेल दिया। उन्होंने लालू प्रसाद और शरद यादव के लिए महागठबंधन को मतदान की अपील की। इसके साथ ही कहा कि संविधान को बचाना है तो सरकार बदलनी होगी। सभा को पूर्व मंत्री अशोक कुमार सिंह,विधायक अरूण कुमार यादव,कांग्रेस महासचिव डॉ. तारानंद सादा, धनिकलाल मुखिया, जिप उपाध्यक्ष छत्री यादव, अमरेंद्र यादव, जयकुमार यादव, जिप सदस्य धीरेन्द्र यादव, उदय साह,विभा देवी, सकिना खातून आदि ने संबोधित किया।

वहीं, पतरघट प्रखंड के प्लस टू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धबौली के मैदान में सभा को संबोधित करते हुए प्रत्याशी शरद यादव ने कहा कि जनता ने महागठबंधन पर भरोसा जताया है एनडीए का खाता नहीं खुलने बाला है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने वादा किया था कि वे किसानों के हित में सिचाई सुधार, उत्पादन सुधार, खाद्य सुरक्षा, गली नाली में सुधार आदि के लिए स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों को लागू करेंगे लेकिन पांच साल के कार्यकाल में किसानों की दशा सुधारने के लिए कोई पहल नहीं हो पायी। पिछले बिहार विधानसभा चुनाव का चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश जी ने जनता से कहा था कि मिट्टी में मिल जाएंगे लेकिन भाजपा में नहीं जाएंगे। लेकिन वह संप्रदाय एवं सांप्रदायिक ताकतों की गोद में जाकर बैठ गए। मुख्यमंत्री ने बिहार की जनता के मत का अनादर किया। सभा की अध्यक्षता बृज मोहन सिंह की। जय आनंद के संचालन में सभा को अभिनंदन मंडल, तेज नारायण यादव, जिप सदस्य रविद्र यादव, रमेश चंद्र राणा, सत्यनारायण यादव, बिशुनदेव यादव, रेखा देवी, प्रो सुशीला मोराल, गौतम सागर, सोनू कुमार, ई सहदेव यादव, मुखिया इन्द्र देव प्रसाद यादव, रंजन यादव सहित कई ने संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी