आधुनिक सुविधाओं से लैस हो अस्पताल

सहरसा। स्थानीय व्यापार मंडल परिसर में गुरुवार को ई. रवींद्र कुमार ¨सह के नेतृत्व में सोनवषा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 02 Nov 2018 01:31 AM (IST) Updated:Fri, 02 Nov 2018 01:31 AM (IST)
आधुनिक सुविधाओं से लैस हो अस्पताल
आधुनिक सुविधाओं से लैस हो अस्पताल

सहरसा। स्थानीय व्यापार मंडल परिसर में गुरुवार को ई. रवींद्र कुमार ¨सह के नेतृत्व में सोनवर्षा पहुंचे राष्ट्रीय समान अधिकार यात्रा की एक सभा आयोजित की गयी। जिसकी अध्यक्षता व संचालन अमरेंद्र कुमार ¨सह बबन द्वारा की गयी। सभा को संबोधित करते हुए ई. रविन्द्र कुमार ¨सह ने कहा कि देश में समान शिक्षा और स्वास्थ्य की व्यवस्था की मांग इस यात्रा का प्रमुख उद्देश्य है। जिसको लेकर हम जन जागृति पैदा करने के लिए लोगों के बीच जा रहे हैं। सामाजिक उत्थान के लिए आज बिहार में एक जैसी शिक्षा नीति की आवश्यकता बेहद आवश्यक है। साथ ही हम चाहते हैं कि प्रदेश के सभी प्रखंड स्तर पर आधुनिक सुविधा से लैस अस्पताल हो। गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर से गांधी संग्राहलय चंपारण से शुरू हुई राष्ट्रीय समान अधिकार यात्रा के दूसरे चरण का शुभारंभ 26 अक्टूबर को दरभंगा से शुरू हुआ था। हम इस यात्रा के जरिये देश को एक सूत्र में बांधना चाहते हैं। जिसका प्रथम चरण चंपारण से शिवहर, मुजफ्फरपुर के रास्ते 10 अक्टूबर को संपन्न हो गया। दूसरे चरण के तहत दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा,पूर्णिया एवं फारबिसगंज में यात्रा कर जनसंपर्क किया जाएगा। इस यात्रा का अंतिम चरण राजगीर से पटना होगा। जिसके बाद 25 फरवरी को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा। मौके पर सभा में उपस्थित अतिथियों को पाग व अंग वस्त्रम से सम्मानित किया गया। सभा में समाजसेवी अजय ¨सह, इन्द्रानंद ¨सह,जयप्रकाश ¨सह, रोहित ¨सह रैकवार ,रामावतार ¨सह, विशाल ¨सह परमार , विजय ¨सह,शिवेंद्र ¨सह जिशु , विक्की टाइगर,अभिजीत ¨सह को धीरज ¨सह,अखिलेश ¨सह , सोना जी,ज्योति ¨सह , चुन्नू ¨सह , चंदन ¨सह , नीरज ¨सह समेत अनेकों गणमान्य लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी