धूमधाम से दुर्गा पूजा मनाए जाने का लिया गया निर्णय

अररिया। परवाहा दुर्गा मंदिर में दुर्गा पूजा समिति परवाहा की बैठक आयोजित की गई। जिसमें पुर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 11:28 PM (IST) Updated:Mon, 21 Sep 2020 05:11 AM (IST)
धूमधाम से दुर्गा पूजा मनाए जाने का लिया गया निर्णय
धूमधाम से दुर्गा पूजा मनाए जाने का लिया गया निर्णय

अररिया। परवाहा दुर्गा मंदिर में दुर्गा पूजा समिति परवाहा की बैठक आयोजित की गई। जिसमें पुराने कमेटी के साथ गांव के प्रबुद्ध लोगों ने हिस्सा लिया। बैठक में धूमधाम से दुर्गा पूजा के आयोजन का निर्णय लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष के रूप में मुखिया प्रतिनिधि ललित ठाकुर, उपाध्यक्ष रामकुमार मंडल, कोषाध्यक्ष अमित झा, एवं सचिव कलानंद मंडल का चुनाव किया गया। कार्यकारिणी सदस्य में सिद्धांत संगम, सुभाष मिश्र, राजेश झा, मधुकांत ठाकुर, अनिल साह, मनोज मंडल, सुरेश मंडल, विद्यानंद बहरदार,सुबोध साह,रंजीत शर्मा, अखिलेश मंडल, आशीष झा, का चयन किया गया। बैठक में हर वर्ष की तरह इस बार भी दुर्गापूजा धूम धाम से मनाए जाने का निर्णय लिया गया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन को विचाराधीन रखा गया। बैठक में श्रीराम सेना के प्रवक्ता मृत्युंजय शांडिल्य उर्फ गुड्डु मिश्रा, प्रो लीलानंद झा, इन्द्रकांत ठाकुर, सिकमलाल मंडल, आशुतोष डे,अभिषेक साह, परमानंद मंडल, सत्यनारायण मंडल, विश्वमोहन ठाकुर, रामानंद पासवान सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी