राष्ट्र के लिए हो एक संविधान : ई. रवींद्र

सहरसा। राजनौतिक नीतिकारों ने अपने स्वार्थपूर्ण राजनैतिक लाभ के लिए एक ही राष्ट्र में कई

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Nov 2018 02:14 AM (IST) Updated:Thu, 01 Nov 2018 02:14 AM (IST)
राष्ट्र के लिए हो एक संविधान : ई. रवींद्र
राष्ट्र के लिए हो एक संविधान : ई. रवींद्र

सहरसा। राजनौतिक नीतिकारों ने अपने स्वार्थपूर्ण राजनैतिक लाभ के लिए एक ही राष्ट्र में कई शिक्षा नीति, जातिगत नियमों, व्यवसायिक नीति नीतियों को स्थापित कर संविधान के मूल प्रस्तावना का मतलब ही समाप्त कर दिया है। आज समाज इन दोषपूर्ण नीतियों के कारण ही कई जाति, वर्ग में विभाजित होता नजर आ रहा है। सामाजिक सद्भावना खतरे में है।

उक्त बातें बुधवार को राष्ट्रीय समान अधिकार यात्रा के नेतृत्वकर्ता ई. रवींद्र ¨सह ने महिषी के उग्रतारा स्थान में अपने संबोधन के दौरान कही। इस दौरान इस यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने महिषी प्रखंड के बरेटा, मैना, महिषी, सतरवार, सिमरी प्रखंड के बघवा, सरोजा, भोटिया सहित दर्जनों गांव की यात्रा कर लोगों को समान अधिकार को लेकर 25 फरवरी को पटना के गांधी मैदान में आयोजित होनेवाले ऐतिहासिक जनसभा में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी देने की अपील ग्रामीणों से की। इस दौरान वक्ताओं द्वारा एससी/एसटी एक्ट पर सर्वोच्च न्यायालय द्वारा भारतीय नागरिकों के सम्मान में दिए गए निर्णय को संसद द्वारा पलटने को अफसोसजनक बताया। वक्ताओं ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य राष्ट्र के सभी नागरिकों के लिए समान अधिकार के लिए लोगों में जागृति लाना है। ये यात्रा महात्मा गांधी के उस भावना के तहत है जिसमें उन्होंने लोकतंत्र को जीवित रखने के लिए कहा था कि राष्ट्र के विकास योजना बनाते समय नीतिकार आम जनता के लाभ को केन्द्र में रखे न कि वोट को केन्द्र में रखकर। गांधी जंयती के अवसर पर चंपारण से शुरू की गई ये यात्रा अबतक बिहार के सात जिलों का दौरा कर चुकी है। जिसमें समाज के सभी वर्गों का सकारात्मक समर्थन उन्हें प्राप्त हुआ है। इस दौरान अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा जिलाध्यक्ष ज्योति कुमार ¨सह, क्षत्रिय महासभा के सह संयोजक राष्ट्रीय समान अधिकार यात्रा अभिजीत आनंद,अंशू झा,अमित आनन्द,संजीव कुमार ¨सह, कुमर कांत ¨सह, विजय ¨सह, माधव ¨सह, राजू ¨सह, जयंत चौधरी, जवाहर ठाकुर, डबल चौधरी, लक्ष्मी कांत झा, पवन झा, अजय मिश्र, संजीव मिश्र,नीरज पाठक, चन्दन पाठक, सन्नी सरकार सहित अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी