मुखिया ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण, सेविकाओं से स्पष्टीकरण

सहरसा। बाल विकास परियोजना के तहत संचालित आंगनबाड़ी केंद्र एवं उसमें अनियमितता का रिश्ता पुर

By Edited By: Publish:Wed, 28 Sep 2016 06:36 PM (IST) Updated:Wed, 28 Sep 2016 06:36 PM (IST)
मुखिया ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण, सेविकाओं से स्पष्टीकरण

सहरसा। बाल विकास परियोजना के तहत संचालित आंगनबाड़ी केंद्र एवं उसमें अनियमितता का रिश्ता पुराना है। आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या केदली की सेविका मीना देवी गांव से लगभग डेढ़ सौ किलोमीटर दूर केदली में रहकर कागज पर ही केंद्र संचालित करती है। केंद्र निरीक्षण कर मुखिया ने भी विगत छह माह से केंद्र बन्द होने की बात कही है। महिला पर्यवेक्षिका की रिपोर्ट बाद सीडीपीओ सफी अख्तर ने स्पष्टीकरण मांगा है। प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्रों को बच्चों के लिए भी पोशाक राशि दी गई पर इक्का-दुक्का छोड़ अधिकांश बच्चे घरेलू पोशाक और बिना कपड़े के भी पाए जाते हैं। शुद्ध पानी के लिए फिल्टर और व•ान नापने की की मशीन नदारद रही। जबकि सरकार ने सभी केन्द्रों पर ़खरीद हेतु राशि दी है। कासिमपुर केन्द्र संख्या 101 रविया प्रवीण, मोहनपुर केन्द्र संख्या 54 शहनाज बेगम, केन्द्र संख्या 96 दिलआरा बेगम, पूनम देवी, केन्द्र 97 नगीना कुमारी से भी अनियमितता को आरोप के बाबत स्पष्टीकरण मांगा गया है।

chat bot
आपका साथी