निर्वाची पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आज

सहरसा। निर्वाचक सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य की तैयारी की समीक्षा के लिए राज्य के उपनिर्व

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jun 2018 11:52 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jun 2018 11:52 PM (IST)
निर्वाची पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आज
निर्वाची पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आज

सहरसा। निर्वाचक सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य की तैयारी की समीक्षा के लिए राज्य के उपनिर्वाचन पदाधिकारी अशोक प्रियदर्शी शनिवार को सहरसा पहुंच रहे हैं। वह समाहरणालय सभागार में निर्वाची व सहायक निर्वाची पदाधिकारियों के साथ एक जनवरी 2019 के आधार पर निर्वाचक सूची के पुनरीक्षण कार्य के पूर्व गतिविधियों को ले बैठक करेंगे। तथा बीएलओ द्वारा गृहवार सत्यापन के कार्य का अनुश्रवण करेंगे। यह जानकारी देते हुए जिला उपनिर्वाचन पदाधिकारी राजीव रंजन कुमार ने बताया कि उप निर्वाचन पदाधिकारी मुख्यालय समाहरणालय सभागार में बैठक पश्चात क्षेत्र भ्रमण एवं बीएलओ के साथ समीक्षा करेंगे।

chat bot
आपका साथी