कालाजार उन्मूलन को ले जागरूकता रैली

सहरसा। कालाजार उन्मूलन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के कई बस्ती में

By Edited By: Publish:Wed, 28 Sep 2016 07:07 PM (IST) Updated:Wed, 28 Sep 2016 07:07 PM (IST)
कालाजार उन्मूलन को ले जागरूकता रैली

सहरसा। कालाजार उन्मूलन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के कई बस्ती में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को प्रमुख उषा देवी एवं बीडीओ कर्पूरी ठाकुर ने प्रखंड मुख्यालय से विदा किया। स्वास्थ्य कर्मी के साथ निकली रैली पतरघट बाजार, गोलमा मोड़, मानिकपुर सहित कई अन्य जगहों पर गया। बीडीओ ठाकुर ने कहा कि 16 अगस्त से 28 सितंबर तक चलने वाले अभियान में प्रखंड क्षेत्र के 51 बस्ती में कालाजार दवा का छिड़काव किया जाना है। प्रखंड कालाजार समन्वयक मीरा कुमारी ने कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पांच छिड़काव दल को लगाया गया है। रैली के माध्यम से आमलोगों को दवा छिड़काव कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस रैली में डॉक्टर पंकज कुमार, डॉक्टर देवकांत देव, शिविर प्रभारी संजय कुमार, ज्योति प्रिया, बबीता, निर्मला कुमारी, हरिराम, सुमन कुमार सहित कई विद्यालय के छात्र थे।

chat bot
आपका साथी