जयंती पर याद किए गए पूर्व सीएम बीपी मंडल

जयंती पर याद किये गये पूर्व सीएम स्व. बीपी मंडल

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Aug 2022 07:49 PM (IST) Updated:Thu, 25 Aug 2022 07:49 PM (IST)
जयंती पर याद किए गए पूर्व सीएम बीपी मंडल
जयंती पर याद किए गए पूर्व सीएम बीपी मंडल

जयंती पर याद किए गए पूर्व सीएम बीपी मंडल

संसू, बैजनाथपुर (सहरसा): निराला नगर बैजनाथपुर स्थित बीपी मंडल प्रतिमा स्थल पर उनकी 104वीं जयंती मनाई गई। प्रभातफेरी के साथ जयंती समारोह की शुरूआत की गई। मौके पर वक्ताओं ने कोसी क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्यों की चर्चा करते हुए सराहना कर कविता पाठ किया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री अशोक कुमार सिंह, पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना, अरूण कुमार यादव, प्रखंड प्रमुख नजमुल निशा, धीरेंद्र यादव, गजेन्द्र यादव, गीता देवी, अमरेंद्र यादव, मु. ताहिर, गौतम कृष्ण, नईमुद्दीन, कौशल किशोर यादव, कमलेश्वरी यादव, मुखिया चंदन मेहता, सरपंच अरुण यादव, भारत यादव, संतोष कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।

संसू, सत्तरकटैया ( सहरसा ): बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती बीपी मंडल युवा क्लब द्वारा मनकू मंडल उच्च विद्यालय सत्तर में मनाई गई। विद्यालय के प्राचार्य विष्णुदेव यादव की अध्यक्षता में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व पार्षद प्रवीण आनंद ने कहा कि उन्होंने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों के दुख-दर्द को दूर किया। कार्यक्रम में एम्स निर्माण संघर्ष समिति के अध्यक्ष विनोद झा , राजद के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सुकुमार यादव , पंचायत समिति सदस्य सुरेंद्र यादव , विपिन कुमार , शत्रुघन यादव , विजय यादव , नरेश यादव , ब्रह्मदेव यादव , राजकिशोर यादव , नरेश मोहन निराला , जीवेंद्र यादव , श्यामसुंदर यादव आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी