आग लगने से पांच घर समेत हजारों की संपत्ति राख

सहरसा। थाना क्षेत्र के समदा बाजार के बगल में सोमवार को लगी आग में पांच घर समेत हजारों की स

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 06:44 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 06:44 PM (IST)
आग लगने से पांच घर समेत 
हजारों की संपत्ति राख
आग लगने से पांच घर समेत हजारों की संपत्ति राख

सहरसा। थाना क्षेत्र के समदा बाजार के बगल में सोमवार को लगी आग में पांच घर समेत हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गया।

जानकारी के अनुसार, अचानक ललन पासवान के घर में आग लग गई। देखते ही देखते ललन पासवान, उदय पासवान, विष्णु पासवान, हरेन पासवान, राजो पासवान समेत अन्य लोगों का घर जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना फायर बिग्रेड टीम को दिया। जबतक अग्निशमन दस्ता वहां पहुंची तबतब सभी सामान जलकर हो गया। लोगों ने इसकी सूचना अंचल अधिकारी को दिया। अंचलाधिकारी ने सूचना मिलते ही संबंधित राजस्व कर्मचारी को घटना स्थल पर पहुंचकर जांच रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। अंचल अधिकारी ने बताया कि सरकारी नियमानुसार सभी पीड़ित परिवार को सहायता राशि दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी