एके ईशर के निधन से चिकित्सा क्षेत्र को व्यापक क्षति: आइएमए

सहरसा। प्रसिद्ध सर्जन डॉ. एके ईशर के निधन पर गुरुवार को रेड क्रॉस सभा भवन में आइएमए द्वारा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Aug 2020 06:45 PM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 06:45 PM (IST)
एके ईशर के निधन से चिकित्सा 
क्षेत्र को व्यापक क्षति: आइएमए
एके ईशर के निधन से चिकित्सा क्षेत्र को व्यापक क्षति: आइएमए

सहरसा। प्रसिद्ध सर्जन डॉ. एके ईशर के निधन पर गुरुवार को रेड क्रॉस सभा भवन में आइएमए द्वारा शोकसभा का आयोजन किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अबुल कलाम की अध्यक्षता में आयोजित शोकसभा में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। चिकित्सकों ने कहा कि उनके निधन से चिकित्सा एवं सामाजिक क्षेत्र में व्यापक क्षति हुई है। डा. कलाम ने कहा कि बरियाही अस्पताल में सेवा करने के दौरान ही उनकी ख्याति सर्जन के रूप में सुदूर देहातों में भी थी। उनके निधन से लोगों को काफी क्षति हुई है। डा. अशोक सिंह ने कहा कि इस शहर में सर्जन की शुरूआत कर डॉ. ईशर ने स्थापित किया था। सर्जरी के मामले में लोग उन्हें भगवान मानते थे। डॉ. केसी झा ने कहा कि मरीजों से खुलकर बात करने के कारण वो काफी लोकप्रिय थे। डॉ. विजयशंकर ने कहा कि उनके सानिध्य में रहना ही बड़ी बात थी। डॉ. पीके सिंह ने कहा कि डॉ. ईशर चिकित्सक के लिए एक छाता के सामान थे। डॉ. केके मधुप ने कहा कि वो इस जिले के निवासी नहीं थे परंतु सहरसा से उनका काफी गहरा लगाव था और वो यही के हो गये। डॉ. ओमप्रकाश ने उनके कई प्रसंग की चर्चा की। शोकसभाों डॉ. केके झा, डॉ. ललन कुमार, डॉ. वरूण कुमार, डॉ. विजेंद्र देव, डॉ. शिलेंद्र कुमार, डॉ. रामजी प्रसाद, रहमान आलम आदि मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा अध्यक्ष राघव प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन किया गया। उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए वक्ताओं ने कहा कि डॉ. ईशर में सामाजिकता कूट-कूटकर भरी हुई थी। उनके निधन से अपूरणीय क्षति हुई है। इस अवसर पर कैलाश पचेरिया, सुधीर सिंह, ओम खेमका, शंभू गुप्ता, कन्हैया सुरेका, अजीत डोकानियां, आशीष झा, खगेंद्र मुन्ना आदि मौजूद थे। एसोसिएशन के सचिव हरिनंदन प्रसाद यादव ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

chat bot
आपका साथी