लूट में असफल बदमाशों ने होटल संचालक को मारा चाकू, विरोध में सड़क जाम

संसू सत्तरकटैया (सहरसा) बिहरा थाना क्षेत्र के खादीपुर गांव के समीप गुरुवार की रात लूट में असफल बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने होटल संचालक समेत दो लोगों को चाकू मार जख्मी कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 28 Jan 2022 05:43 PM (IST) Updated:Fri, 28 Jan 2022 05:43 PM (IST)
लूट में असफल बदमाशों ने होटल संचालक  को मारा चाकू, विरोध में सड़क जाम
लूट में असफल बदमाशों ने होटल संचालक को मारा चाकू, विरोध में सड़क जाम

संसू, सत्तरकटैया (सहरसा) : बिहरा थाना क्षेत्र के खादीपुर गांव के समीप गुरुवार की रात लूट में असफल बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने होटल संचालक समेत दो लोगों को चाकू मार जख्मी कर दिया। हालांकि जख्मी करने के बाद बदमाशों ने दोनों से पांच - पांच हजार नगद लूट लिया। दोनों जख्मी का इलाज जिला मुख्यालय स्थित एक निजी नर्सिंग होम में है चल रहा है। वहीं घटना से आक्रोशित ग्रामीणों एवं स्थानीय व्यवसायियों ने अपनी-अपनी दुकानें बंदकर खोनहा स्थित डिपल चौक पर सड़क जाम कर आवागमन अवरुद्ध कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाकर पुलिस प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। थानाध्यक्ष प्रमोद झा की पहले पर एक घंटे बाद जाम समाप्त कर आवागमन बहाल किया गया।

बताया जाता है कि बिजलपुर वार्ड नंबर एक के निवासी गजेन्द्र यादव खोनहा स्थित डिपल चौक पर अपना होटल को बंद कर घर जा रहे थे। उसी दौरान खादीपुर गांव के समीप खोनहा - पदमपुर मार्ग में बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाश होटल संचालक को रोक लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने उसके सीने पर चाकू मार जख्मी कर दिया। उसी दौरान जख्मी गजेन्द्र के पड़ोसी नागो यादव ई-रिक्शा चलाते सहरसा से घर जा रहे थे। जैसे ही वो घटनास्थल के समीप पहुंचे उसे भी बदमाशों ने चाकू मार जख्मी कर दिया। दोनों जख्मी से पांच - पांच हजार नगद लूट लिया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों एवं स्थानीय व्यवसायियों ने खोनहा स्थित डिपल चौक पर सड़क जाम कर आवागमन अवरुद्ध कर दिया तथा टायर जला बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही जाम स्थल पहुंचे थानाध्यक्ष प्रमोद झा की पहल पर जाम समाप्त कर आवागमन बहाल किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी हेतु विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जख्मी के फर्द बयान आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी