दहेज के खातिर विवाहिता की हत्या

सहरसा। बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के रानीहाट बाजार स्थित चंदन विशाल स्टूडियो के संचालक युगल कि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 07:01 PM (IST) Updated:Sat, 04 Jul 2020 07:01 PM (IST)
दहेज के खातिर विवाहिता की हत्या
दहेज के खातिर विवाहिता की हत्या

सहरसा। बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के रानीहाट बाजार स्थित चंदन विशाल स्टूडियो के संचालक युगल किशोर साह के घर से संदिग्ध परिस्थिति में पुलिस ने 23 वर्षीय विवाहिता का शव बरामद किया है। वहीं स्वजनों ने मृतका के पति विशाल कुमार सहित ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। इस घटना की सूचना पर बाजार से सैकड़ों की संख्या में शव देखने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, मृतका 23 वर्षीय स्नेहा बासू एमजी रोड खगड़िया की रहने वाली थी। जिसकी शादी चंदन विशाल स्टूडियो संचालक युगल किशोर साह के बड़े पुत्र विशाल कुमार से वर्ष 2017 के दिसंबर महीने में हुई थी। मृतका के पिता विष्णुदेव प्रसाद की मानें तो बीती रात ससुराल वालों द्वारा पुत्री की तबियत खराब होने की सूचना दी गयी थी। जब खगड़िया से वो अपने परिवार के साथ अपनी पुत्री के ससुराल सिमरी बख्तियारपुर के रानीबाग पहुंचे तो देखा उसकी पुत्री का शव पड़ा है। मृतका के पिता विष्णुदेव प्रसाद ने ससुराल पक्ष के आधे दर्जन लोगों पर दहेज की खातिर हत्या का आरोप लगाया है। इस बाबत थानाध्यक्ष रणवीर कुमार ने बताया कि दिए गए आवेदन के आलोक में एफआइआर दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

chat bot
आपका साथी