विकास से कोसों दूर है सत्तर पंचायत

सहरसा। विकास के इस दौर में भी प्रखंड के सत्तर पंचायत के लोग नारकीय ¨जदगी जीने को मजबूर हैं। हल्की बा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Jun 2018 09:39 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jun 2018 09:39 PM (IST)
विकास से कोसों दूर है सत्तर पंचायत
विकास से कोसों दूर है सत्तर पंचायत

सहरसा। विकास के इस दौर में भी प्रखंड के सत्तर पंचायत के लोग नारकीय ¨जदगी जीने को मजबूर हैं। हल्की बारिश में ही पंचायत के मुख्य मार्ग में आवागमन बाधित हो जाता है। कच्ची सड़क होने के कारण जलजमाव से कीचड़मय हो जाता है। चारपहिया व दोपहिया वाहन का आवागमन तो दूर पैदल चलना भी दुश्वार हो जाता है। खासकर सड़क किनारे बसे वार्ड नंबर एक एवं दो के वा¨शदों का घर से निकलना मुश्किल हो जाता है।

बारिश से हो गई नारकीय स्थिति ग्रामीण संजय साह, लक्षण यादव, मो. अमीन का कहना है कि अभी मानसून आने में एक माह है। बावजूद हम लोगों को घर से निकलना मुश्किल हो गया है। हल्की बारिश में सड़क कि स्थिति नारकीय हो गयी है। गांव का मुख्य मार्ग होने एवं वार्ड एक एवं दो में बसे परिवारों के लिए एक मात्र रास्ता होने से आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता हैं। इस मामले को लेकर कई बार प्रखंड विकास पदाधिकारी से भी गुहार लगायी गयी। मगर समस्या जस कि तस बनी हुई है।

कोट कंट्रक्शन कंपनी द्वारा सड़क निर्माण कार्य शुरू किया गया था। जिसे बंद कर दिया गया है। विभागीय जेई एवं कार्यपालक अभियंता से सड़क निर्माण शीघ्र करवाने का बार-बार आग्रह भी किया गया। मगर उनके द्वारा टालमटोल किया जा रहा है। -विजय लक्ष्मी, मुखिया, ग्राम पंचायत, सत्तर।

chat bot
आपका साथी