तालाब सफाई बना जन जागरण अभियान

सहरसा। दैनिक जागरण द्वारा चलाया गया जल संरक्षण अभियान लोगों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बन गया है। इ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jun 2018 11:51 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jun 2018 11:51 PM (IST)
तालाब सफाई बना जन जागरण अभियान
तालाब सफाई बना जन जागरण अभियान

सहरसा। दैनिक जागरण द्वारा चलाया गया जल संरक्षण अभियान लोगों के लिए प्रेरणा

का स्त्रोत बन गया है। इससे प्रेरित होकर लोग लोगों ने तालाब की सफाई करना शुरू कर दिया है।

उक्त बातें पंचगछिया पंचायत के वार्ड नंबर 10 स्थित तालाब की सफाई कर रहे मुखिया रोशन कुमार ¨सह कन्हैया ने शुक्रवार को कही। उन्होंने दैनिक जागरण के इस अभियान की सराहना करते हुए जनजीवन के हित में उठाए गए सार्थक पहल करार दिया है। मुखिया ने कहा कि अत्यधिक गर्मी के कारण गिरते जलस्तर को संरक्षित रखने के लिए यह अभियान लाभप्रद सिद्ध माना जाता है। धार्मिक रीति-रिवाज से जुड़े रहने के कारण तालाब पुरातन काल से महत्वपूर्ण रहा है। यदि तालाब का अस्तित्व मिट जाएगा तो जल स्तर नीचे गिर जाएगा। जो जीव-जंतुओं के लिए विनाशकारी साबित हो सकता है। इसलिए तालाब को संरक्षित रखना लोगों के लिए धर्म के साथ-साथ कर्तव्य भी बनता है। मुखिया ने कहा कि जो काम सरकार को करनी चाहिए वह काम एक समाचार पत्र दैनिक जागरण कर रहा है। यह काबिले तारीफ हैं। मुखिया के नेतृत्व में पंचगछिया पंचायत के वार्ड नंबर 10 ग्रामीण गुणेश्वर प्रसाद ¨सह, छठु साह, वार्ड पंच दाना देवी , सुमिया देवी , अनमोल देवी, मला देवी, अजीत ठाकुर, कृतनाथ झा, श्रवण ठाकुर , प्रमोद ठाकुर , मनोज साह , गौरव ठाकुर , संजय ¨सह , संजीव ¨सह आदि ने उराही व साफ-सफाई करते हुए जल संरक्षित योग्य बनाया तथा जागरण के इस अभियान को आगे बढ़ाने का भी संकल्प लिया।

chat bot
आपका साथी