गौ मांस खाने से इन्कार करने पर घर में घुसकर महिला की पिटाई

बिहार के सहरसा जिले में गौ मांस खाने से इंकार करने पर कुछ लोगों ने घर में घुसकर एक महिला की पिटाई की और घर में लूट-पाट की।

By Ravi RanjanEdited By: Publish:Wed, 12 Jul 2017 04:21 PM (IST) Updated:Wed, 12 Jul 2017 11:23 PM (IST)
गौ मांस खाने से इन्कार करने पर घर में घुसकर महिला की पिटाई
गौ मांस खाने से इन्कार करने पर घर में घुसकर महिला की पिटाई

सहरसा [जेएनएन]। बिहार के सहरसा जिले में गौमांस खाने से इंकार करने पर कुछ लोगों ने एक महिला की घर में घुसकर पिटाई की और लूट-पाट की। इस मामले में पीडि़ता फौजिस तब्बसुम में प्राथमिकी दर्ज करवायी है।

घटन सहरसा जिले के सदर थाना के बस्ती मोहल्ले की है। फौजिया अपने पड़ोसी अलाउद्दीन व उनके परिवार के तीन सदस्यों पर गाय काटने और उसके मांस के कारोबार का आरोप लगाया है।

पीड़िता का कहना है कि गाय की गंदगी उसके घर के सामने फेंक दिया है। 10 जुलाई की रात उसके घर पहुँचे और गाय का मांस उसके रसोई घर मे फेंक दिया और खाने को कहा।

फौजिया ने जब इसका विरोध किया तो उसके साथ मार-पीट की गई। साथ ही आरोपियों ने उसके घर में रखे मोबाइल और पैसे लूटकर लेते गये। 

इस मामले में थानाध्यक्ष भाई भरत कुमार ने कहा‍ कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी गई है।  

chat bot
आपका साथी