प्रखंड प्रमुख का चुनाव आज

सौर बाजार (सहरसा), संसू : प्रखंड सभा भवन में शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच प्रखंड प्रमुख का चुनाव कर

By Edited By: Publish:Fri, 31 Oct 2014 05:55 PM (IST) Updated:Fri, 31 Oct 2014 05:55 PM (IST)
प्रखंड प्रमुख का चुनाव आज

सौर बाजार (सहरसा), संसू : प्रखंड सभा भवन में शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच प्रखंड प्रमुख का चुनाव कराया जाएगा। बीते दिनों प्रखंड प्रमुख गजेन्द्र पासवान पर पंचायत समिति सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया था, जिसमें प्रमुख की कुर्सी चली गयी थी। नियम के मुताबिक फिर से प्रमुख का चुनाव होना है। प्रखंड में 24 पंचायत समिति सदस्य हैं। बीडीओ रचना भारतीय ने बताया कि अनुमंडल पदाधिकारी के उपस्थिति में प्रखंड प्रमुख का चुनाव कराया जाएगा। जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है।

chat bot
आपका साथी