'नवरात्रि व शिवरात्रि में है गहरा संबंध'

सहरसा, जासं: शनिवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि के स्थानीय सेवा केन्द्र द्वारा विवाह भवन

By Edited By: Publish:Mon, 29 Sep 2014 05:56 PM (IST) Updated:Mon, 29 Sep 2014 05:56 PM (IST)
'नवरात्रि व शिवरात्रि में है गहरा संबंध'

सहरसा, जासं: शनिवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि के स्थानीय सेवा केन्द्र द्वारा विवाह भवन में चैतन्य देवी का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुजफ्फरपुर से पधारी उत्तर बिहार संचालिका रानी दीदी का चुनड़ी, माला व मुकुट पहनाकर सम्मानित किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए रानी दीदी ने कहा कि शिवरात्रि व नवरात्रि का गहरा संबंध है। परमपिता परमात्मा प्रजापिता ब्रह्मा के तन में प्रवेश कर नारी शक्ति को आध्यात्मिक ज्ञान देकर जगाते हैं। और आध्यात्मिक ज्ञान मनुष्यात्माओं को देकर उनके असुरी अवगुणों का संघार करती। शिव और शक्ति की ही यादगार यह नवरात्रि है। वर्तमान समय में विवि के 140 देशों के नौ हजार सेवा केन्द्रों से अनेक मनुष्य आत्माओं को ज्ञान देकर उसमें श्रेष्ठ संस्कारों का बीजारोपण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नवरात्र के मौके पर हमलोगों को किसी से किसी की शिकायत नहीं करने का व्रत लेना चाहिए।

मौके पर स्नेहा बहन, मुस्कान, राधेश्याम अग्रवाल, विश्वनाथ केडिया, अरुण अग्रवाल, अर्जुन दहलान, कैलाश पचेरिया, प्रहलाद डिडवानियां, डा. सीएम चौधरी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी