छठ पर विक्टोरिया मेमोरियल की आकृतिवाला तोरण द्वार

रोहतास। सामाजिक संस्था नई रोशनी नवयुवक क्लब छठ व्रतियों का स्वागत कोलकाता के विक्टोरिया म

By JagranEdited By: Publish:Fri, 02 Nov 2018 02:35 PM (IST) Updated:Fri, 02 Nov 2018 02:35 PM (IST)
छठ पर विक्टोरिया मेमोरियल की आकृतिवाला तोरण द्वार
छठ पर विक्टोरिया मेमोरियल की आकृतिवाला तोरण द्वार

रोहतास। सामाजिक संस्था नई रोशनी नवयुवक क्लब छठ व्रतियों का स्वागत कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल हाल के प्रतीक तोरणद्वार से करेगा। थाना चौक, कर्पूरी चौक व एनीकट जाने वाले मार्ग पर इस वर्ष संस्था द्वारा स्वागत को ले लाइ¨टग व विक्टोरिया मेमोरियल हॉल के डिजाइन पर तोरण द्वार बनाए जाने का निर्णय लिया गया है।

बताते चलें कि यह संस्था तीन दशक से विश्व के विभिन्न धरोहरों के मॉडल के प्रदर्शन करने को ले चर्चित रहा है। गत वर्ष पेरिस का एफिल टावर के लाइ¨टग तोरण द्वार कई दिनों तक चर्चा में रही। जो छठ के बाद भी तीन-चार दिनों तक शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। संस्था के सचिव अमित कुमार ने बताया कि इसकी तैयारी बैठक में सभी सदस्यगण उपस्थित थे। अध्यक्षता नरेंद्र बालुजा व संचालन अमित कुमार ने किया। बैठक में मुन्ना लाल कसेरा, कुंवर ¨सह, काशी प्रसाद, गोपाल चक्रवर्ती, बिलास प्रसाद, अरुण गुप्ता, अर¨वद भारती, राजेश कुमार, गुड्डू कुमार, प्रवीण अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, आशीष कुमार, संतोष कुमार, बब्बल कश्यप मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी