मुगलसराय रेल अस्पताल में चल रहा घायल कर्मी का इलाज

लूट में विफल अपराधियों द्वारा बट से मार कर किए गए घायल बु¨कग क्लर्क अशोक कुमा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Sep 2018 11:06 PM (IST) Updated:Wed, 12 Sep 2018 11:06 PM (IST)
मुगलसराय रेल अस्पताल में चल रहा घायल कर्मी का इलाज
मुगलसराय रेल अस्पताल में चल रहा घायल कर्मी का इलाज

रोहतास। लूट में विफल अपराधियों द्वारा बट से मार कर किए गए घायल बु¨कग क्लर्क अशोक कुमार ¨सह को सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मुगलसराय रेल अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उन्हें मंगलवार की रात मुगलसराय रेल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रेलवे के आला अधिकारियों ने उनका कुशल क्षेम जाना। वहीं गोली से घायल नोखा के घोसिया निवासी लालो कुंअर को प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए दूसरे जगह भेज दिया गया। मुगलसराय रेल डीविजन के सीनियर डीसीएम दयानंद ने बताया कि घायल कर्मी पहले से बेहतर है। अस्पताल के डॉक्टरों को सही तरीके से इलाज करने का निर्देश दिया गया है। कहा कि बु¨कग क्लर्क ने जान को हथेली पर रख सारे रुपये को बचा लिया।

chat bot
आपका साथी