पार्क बचाओ संघर्ष मोर्चा की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

रोहतास। हम होंगे कामयाब हम होंगे कामयाब एक दिन गीत के साथ चाइल्ड पार्क बचाओ संघर्ष मोचा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Oct 2019 06:33 PM (IST) Updated:Thu, 17 Oct 2019 06:11 AM (IST)
पार्क बचाओ संघर्ष मोर्चा की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी
पार्क बचाओ संघर्ष मोर्चा की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

रोहतास। हम होंगे कामयाब हम होंगे कामयाब एक दिन गीत के साथ चाइल्ड पार्क बचाओ संघर्ष मोर्चा ने दूसरे दिन भी भूख हड़ताल जारी रखा। भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता शिव गांधी के नेतृत्व में शहर के बुद्धिजीवियों ने नगर परिषद के मनमानी पूर्ण रवैया का विरोध किया।

शिव गांधी ने कहा कि शेड निर्माण कार्य नहीं रोका गया, तो हमलोग न्यायालय जाएंगे। अनुमंडल न्यायालय को जनहित खासकर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के हित में स्वत: इस मामले पर संज्ञान लेने का आग्रह किया जाएगा, ताकि निर्बाध गति से चल रहे शेड निर्माण कार्य को रोका जा सके। नगर परिषद परिसर में दस वर्ष पूर्व सरकारी राशि खर्च कर चिल्ड्रेन पार्क का निर्माण किया गया था, तो पुन: उसे नजरअंदाज करते हुए वाहन शेड का निर्माण कार्य कैसे प्रारंभ किया गया। संबंधित प्रक्रिया की मांग की गई है। किनके प्रस्ताव पर चाइल्ड पार्क हटाने का निर्णय हुआ है और किस बैठक में पार्षदों ने सहमति व्यक्त की है। शेड निर्माण से पहले नगर विकास विभाग को चाइल्ड पार्क होने की सूचना दी गई है अथवा नहीं। नगर परिषद के द्वारा टेंडर से पहले पीआरडी को भेजे पत्र की कॉपी और टेंडर कब और कितनी राशि का हुआ है। टेंडर का विज्ञापन कहां प्रकाशित हुआ है और इसके लिए समुचित प्रक्रिया का अनुपालन हुआ है या नहीं। यह भी लिखित सूचना उपलब्ध कराने को कहा गया है। भूख हड़ताल पर बैठे लोगों ने पार्क तोड़ने की प्रक्रिया को गैरकानूनी बताया। धरना

को संबोधित करते हुए विशाल पटेल, मंजू मेहता, सत्येंद्र चौधरी आदि ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2009-10 में चाइल्ड पार्क का निर्माण मुख्यमंत्री नगर विकास योजना मद की 20 लाख रुपए खर्च कर कार्यकारी एजेंसी पथ निर्माण विभाग द्वारा किया गया था। इस राशि से चारदीवारी, गार्डन, लाइट, झूला, फव्वारा एवं पीसीसी रोड का निर्माण हुआ था। इसके बाद भी पार्क को विस्तारित करते हुए मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत वर्ष 2013- 14 में जिला योजना समिति के निर्णय के तहत करीब नौ लाख 39 हजार रुपए खर्च कर पार्क में मिट्टी भराई, पीसीसी रोड, गेट एवं चारदीवारी निर्माण हुआ था। जिसकी कार्य एजेंसी स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन को बनाया गया था। मौके पर सीमा देवी, मंजू सरोज चौधरी, रीना देवी, उषा देवी, लक्ष्मी देवी, पुष्पा देवी, अनीता देवी, कन्हाई सिंह, कर्मवीर सिंह, रंजीत पांडेय सहित अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी