वार्ड सदस्यों की बैठक में लिए गए अहम निर्णय

रोहतास। स्थानीय परिवर्तन विकास परिसर में प्रखंड वार्ड सदस्य संघ की बैठक पुष्पा देवी की अध्यक्षता में

By JagranEdited By: Publish:Fri, 02 Nov 2018 02:15 PM (IST) Updated:Fri, 02 Nov 2018 02:15 PM (IST)
वार्ड सदस्यों की बैठक में लिए गए अहम निर्णय
वार्ड सदस्यों की बैठक में लिए गए अहम निर्णय

रोहतास। स्थानीय परिवर्तन विकास परिसर में प्रखंड वार्ड सदस्य संघ की बैठक पुष्पा देवी की अध्यक्षता में की गई। जिसमें सात निश्चय योजना के कार्य की प्रगति व उसमें आ रही समस्याओं पर चर्चा की गई। सरैया पंचायत की वार्ड सदस्य सुषमा देवी ने कहा कि बीडीओ द्वारा प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बावजूद खाते में पंचायत के मुखिया द्वारा राशि स्थानांतरित नहीं किया जा रहा है। वहीं तिलौथू प्रखंड के सभी वार्ड सदस्यों को कभी मुखिया तो कभी अधिकारियों द्वारा एस्टीमेट बनवाने के नाम पर काफी परेशान किया जा रहा है।

वार्ड सदस्य दुर्गा देवी, नागमती देवी, उपेंद्र यादव ने कहा कि 2016-17 का मानदेय मुखिया व अधिकारियों की मिलीभगत के चलते भुगतान नहीं किया गया है। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि मानदेय का भुगतान नहीं करने पर आगामी 10 नवंबर को परिवर्तन विकास के अधीन अपराजिता महिला संगठनों के साथ मिलकर प्रखंड मुख्यालय का घेराव किया जाएगा। बैठक में अनीता देवी, उर्मिला देवी, कमली कुंवर, ¨वटेश गुप्ता, जय नंदन चौधरी, रामदुलारी देवी सहित अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी