विधिज्ञ संघ चुनाव को ले नामांकन पत्रों की हुई जांच

विधिज्ञ संघ चुनाव के लिए भरे गए नामजदगी के पर्चे की जांच में अध्यक्ष पद के लिए दाखिल सभी पांच नामां

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Jul 2019 10:27 PM (IST) Updated:Fri, 26 Jul 2019 10:27 PM (IST)
विधिज्ञ संघ चुनाव को ले नामांकन पत्रों की हुई जांच
विधिज्ञ संघ चुनाव को ले नामांकन पत्रों की हुई जांच

विधिज्ञ संघ चुनाव के लिए भरे गए नामजदगी के पर्चे की जांच में अध्यक्ष पद के लिए दाखिल सभी पांच नामांकन पत्र वैध पाए गए ।जबकि उपाध्यक्ष पद पर विजय कुमार सिंह व सुमेश्वर प्रसाद का नामजदगी पर्चा त्रुटियों के कारण रद कर दिया गया। अब इस पद के लिए सात आवेदन शेष बचे हैं। महासचिव पद के लिए भी हुए सभी नामांकन सही पाया गया है। इस पद पर पांच अभ्यर्थी बचे हैं। वहीं संयुक्त सचिव पद के लिए प्रकाश कुमार का नाम गलत पाया गया।

स्क्रूटनी उपरांत आठ उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। सहायक सचिव के सभी छह आवेदन पत्र वैध पाए गए हैं। वित्त सचिव युगल किशोर सिंह का नामांकन खारिज किया गया है। इस पद पर चार लोग चुनाव लड़ेंगे, अंकेक्षक में भानु प्रताप सिंह और मनोज कुमार पांडेय का पर्चा रद किया गया है। तीन लोग चुनाव लड़ेंगे। कार्यकारिणी सदस्य के पद पर नामांकन करने वाले राम सूरत चौधरी का आवेदन त्रूटिपूर्ण होने के कारण निरस्त किया गया। अब कार्यकारिणी के लिए सात लोग बचे हैं।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी