वाम समेत अन्य दलों ने किया सड़क जाम

रोहतास। वाम दलं समेत विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं ने नागरिकता सुधार कानून को ले गुरुवार

By JagranEdited By: Publish:Thu, 19 Dec 2019 06:59 PM (IST) Updated:Thu, 19 Dec 2019 06:59 PM (IST)
वाम समेत अन्य दलों ने किया सड़क जाम
वाम समेत अन्य दलों ने किया सड़क जाम

रोहतास। वाम दलं समेत विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं ने नागरिकता सुधार कानून को ले गुरुवार को राष्ट्रव्यापी बंद के तहत गुरुवार को स्थानीय तेंदुनी चौक और थाना चौक घंटों जाम रहा। जाम का नेतृत्व पूर्व विधायक अरुण सिंह ने किया। पूर्व विधायक ने इस कानून को संविधान के विरुद्ध बताया और कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने ज्वलंत मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए ऐसा कानून लाई है, जिसका विरोध पूरे देश मे हो रहा है। उन्होंने कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है और यहां धर्म पर आधारित कोई कानून संविधान की मूल भावना से खिलवाड़ है। बंद कराने वालों में भाकपा माले के अलावा कांग्रेस, रालोसपा आदि के भी कार्यकर्ता शामिल थे।

chat bot
आपका साथी