पुलिस जवानों को धक्कामार गाड़ी से मिलेगी निजात

वाहनों की परेशानी झेल रहे पुलिस अधिकारियों व जवानों के लिए यह अच्छी खबर है। अब उन्हें धक्कामार गाड़ी

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 05:17 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 05:17 PM (IST)
पुलिस जवानों को धक्कामार गाड़ी से मिलेगी निजात
पुलिस जवानों को धक्कामार गाड़ी से मिलेगी निजात

वाहनों की परेशानी झेल रहे पुलिस अधिकारियों व जवानों के लिए यह अच्छी खबर है। अब उन्हें धक्कामार गाड़ी से निजात मिलेगी। पुलिस अब गश्ती के दौरान अपराधियों से डटकर मुकाबला भी करेगी। नए वाहनों के लिए पुलिस मुख्यालय ने राशि भी स्वीकृत कर दिया है। नई गाड़ियों के क्रय किए जाने के बाद अब थानों में कबाड़ा व रद्दी गाड़ियां नहीं दिखेगी। इसका लाभ जिले के दो दर्जन थानों को मिलेगा। वहीं आधा दर्जन पुलिस अधिकारियों को भी अब पुरानी गाड़ियों पर चढ़ने से निजात मिलेगी।

बताया जाता है कि जिले के कई थानों में खस्ताहाल वाहन उपलब्ध हैं। कई बार गश्ती के दौरान पुलिस कर्मियों को धक्का मार कर वाहन को स्टार्ट करना पड़ता है। जिससे पुलिस कर्मियों को काफी परेशानी होती है। वहीं पुलिस इंस्पेक्टरों व अन्य अधिकारियों को भी पुरानी गाड़ियों से ही काम चलाना पड़ रहा है। धक्कामार गाड़ियों के कारण कई बार अपराधी पुलिस को चकमा दे भागने में सफल हो जाते रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी वीवीआइपी व वीआइपी के लिए एस्कार्ट करने में होती थी। जहां मंत्री, सांसद व वरिष्ठ अधिकारियों की लग्जरी गाड़ियां आगे निकल जाती थी, जबकि एस्कार्ट गाड़ी पीछे रह जाती थी।

सरकार ने दी हरी झंडी :

राज्य सरकार ने जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के थानों के लिए वाहनों की हरी झंडी दे राशि भी स्वीकृत कर दी है। थानों के लिए जिप्सी, बोलेरो या समतुल्य वाहन की खरीद की जाएगी। इसके लिए प्रति वाहन सात लाख रुपये की राशि निर्धारित की गई है। वहीं पुलिस अधिकारियों के लिए भी वाहन खरीद की स्वीकृति दी गई है, इस पर 11 लाख रुपये प्रति वाहन खर्च होंगे।

पुलिस मुख्यालय ने मांगा था प्रस्ताव :

जिले में खराब पड़े वाहनों की सूची पूर्व में राज्य पुलिस मुख्यालय ने एसपी से मांगा था। जिसके तहत दो दर्जन थानों के लिए जिप्सी या बोलेरो तथा कई पुलिस अधिकारियों के लिए भी वाहन की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की गई थी। पुलिस मुख्यालय ने गृह विभाग से वाहनों को क्रय करने का प्रस्ताव भेजा था, जिसकी स्वीकृति सरकार ने देते हुए राशि भी विमुक्त कर दिया है।

कहते हैं एसपी :

पुलिस को आधुनिक संसाधनों से लैस किया जा रहा है। नए वाहन थाना स्तर पर उपलब्ध होने से गश्ती के साथ अपराध नियंत्रण में काफी सहूलियत होगी।

सत्यवीर ¨सह

एसपी-रोहतास

chat bot
आपका साथी