पीएनडीटी एक्ट की उड़ रहीं धज्जियां

रोहतास। केंद्र व राज्य सरकार बेटियों को बचाने व बढ़ाने के लिए कई कार्यक्रम चला रही हैं

By Edited By: Publish:Fri, 02 Oct 2015 07:42 PM (IST) Updated:Fri, 02 Oct 2015 07:42 PM (IST)
पीएनडीटी एक्ट की उड़ रहीं धज्जियां

रोहतास। केंद्र व राज्य सरकार बेटियों को बचाने व बढ़ाने के लिए कई कार्यक्रम चला रही हैं। इस क्रम में भ्रूण परिक्षण रोकने के लिए पीएनडीटी एक्ट भी लागू किया गया है। लेकिन अब भी बालिकाओं को गर्भ में ही मारने का काम बेरोक-टोक जारी है। शहर के रौजा रोड अवस्थित कई अल्ट्रासाउंड केंद्रों द्वारा प्री-नेटल डाइग्नोस्टिक एक्ट की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इस क्रम में शुक्रवार को यहां मुख्य सड़क के किनारे पांच डब्बों में मानव भ्रूणों को रख कर फेंका गया था। जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। इन घटनाओं से अनजान बनी रही पुलिस-प्रशासन के कानों पर जूं नहीं रेंग रही। लोगों का कहना है कि आए दिन यहां मानव भ्रूण को फेंक दिया जाता है। प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग से कार्रवाई की गुहार भी लगाई गई। बावजूद प्रशासन मौन है। इसे ले शहर में तरह-तरह की चर्चा है।

chat bot
आपका साथी