महिला सशक्तीकरण को ले सरकार चला रही कई योजनाएं

रोहतास। शिशु स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण व पोषण कार्यक्रम के प्रति जागरूकता फैलाने को ले सोमवार को स

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jan 2019 06:20 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jan 2019 06:20 PM (IST)
महिला सशक्तीकरण को ले सरकार चला रही कई योजनाएं
महिला सशक्तीकरण को ले सरकार चला रही कई योजनाएं

रोहतास। शिशु स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण व पोषण कार्यक्रम के प्रति जागरूकता फैलाने को ले सोमवार को स्थानीय ओझा टाउन हॉल में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सासाराम, तिलौथू व रोहतास प्रखंड की 35 पंचायत की महिला जनप्रतिनिधि शामिल हुई। जय प्रभा ग्राम विकास मंडल के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम का उदघाटन सांसद छेदी पासवान व आइसीडीएस की डीपीओ कुमारी सुनिता, संस्था के मंत्री शिवधार राय ने संयुक्त रूप से किया।

महिला जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि स्वास्थ्य व महिला सशक्तिकरण को ले केंद्र सरकार दर्जनों योजनाएं चला रखी है। लेकिन उससे वाकिफ नहीं होने के कारण अधिकांश महिलाएं योजना का लाभ लेने से वंचित रह जाती है। सभी जरूरतमंद महिलाओं तक योजना का लाभ पहुंचे, इसमें महिला पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका सबसे अहम है। क्योंकि ग्रामीण स्तर पर इनका प्रतनिधित्व कार्य अधिक प्रभावी होता है। डीपीओ ने कहा कि महिला व बाल विकास मंत्रालय द्वारा स्वास्थ्य, पोषण व सशक्तीकरण के क्षेत्र में चलाए जा रहे कार्यक्रमों व योजनाओं को धरातल पर उतारने में महिला जनप्रतिनिधि मेरूदंड की तरह काम करती हैं। अध्यक्षता शिवाधार राय ने की। कार्यक्रम को रोहतास के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के अलावा श्यामसुंदर, सेडपा के प्रकाश रंजन समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी