कड़ाके की ठंड से जनजीवन बेहाल, घरों में कैद हुए लोग

पांच दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड मंगलवार को और बढ़ गई। पारा गिरने से आम लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। पूरे दिन सर्द हवाएं चलने व हाड़ कंपा देने वाली ठंड के चलते जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मंगलवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान गिरने से जन जीवन प्रभावित रहा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Jan 2022 11:10 PM (IST) Updated:Tue, 18 Jan 2022 11:10 PM (IST)
कड़ाके की ठंड से जनजीवन बेहाल, घरों में कैद हुए लोग
कड़ाके की ठंड से जनजीवन बेहाल, घरों में कैद हुए लोग

जागरण संवाददाता, सासाराम (रोहतास) : पांच दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड मंगलवार को और बढ़ गई। पारा गिरने से आम लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। पूरे दिन सर्द हवाएं चलने व हाड़ कंपा देने वाली ठंड के चलते जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मंगलवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान गिरने से जन जीवन प्रभावित रहा।

जानकारों की मानें तो दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। रात में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री दर्ज की गई। इस बीच चल रही सर्द हवाओं ने लोगों को घरों में ही दुबकने को मजबूर कर दिया। अधिकतम तापमान भी गिरकर 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बाजारों में चहल पहल कम रही। दोपहर बाद सर्द हवाओं का वेग और बढ़ गया। जिससे जन जीवन बुरी तरह से प्रभावित रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार तापमान में थोड़ा-बहुत उतार-चढ़ाव के बावजूद अभी ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। लोगों को रात में लगातार ठिठुरन भरी ठंड का सामना करना पड़ेगा।

ठंड बढ़ने से बढ़ी बीमारियां : शीतलहर व कंपकंपाती ठंड से खासकर वृद्ध व बच्चे कोल्ड डायरिया के शिकार हो रहे हैं। सदर अस्पताल में कोल्ड डायरिया पीड़ित आधा दर्जन से अधिक मरीज आए, जिनमें बच्चों की संख्या अधिक थी। डाक्टरों का मानना है कि इस समय पड़ रही ठंड हाई ब्लड प्रेशर व दिल के मरीजों के लिए परेशानी का कारण बन रही हैं। इसमें सर्दी से तो बचाव करें ही, खान-पान पर भी विशेष ध्यान दें। तेल व घी से बने खाद्य पदार्थों से पूरी तरह बचें व रोज व्यायाम करें।

कहते हैं चिकित्सक : ठंड से बचाव के लिए रहन-सहन व खानपान पर विशेष ध्यान दें। हमेशा ताजा व गर्म भोजन का ही सेवन करें। शरीर को ढक कर रखें। कमरे में हीटर लगा हो या अलाव तापने के तुरंत बाद ठंड में नहीं निकलें। कमरे को गर्म रखने के लिए उसे बंद करके रखें। तबीयत खराब होने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें।

डा. नंद लाल चौहान,

वरिष्ठ चिकित्सक, सदर अस्पताल- सासाराम

आगामी एक सप्ताह के तापमान का पूर्वानुमान :

दिन अधिकतम न्यूनतम

बुधवार 20 07

गुरुवार 20 08

शुक्रवार 22 09

शनिवार 23 13

रविवार 19 12

सोमवार 22 05

मंगलवार 20 05

chat bot
आपका साथी