बाबा गणिनाथ जयंती पर निकाली शोभा यात्रा

सासाराम: रोहतास। प्रखंड क्षेत्र के जमुहार गांव में शुक्रवार को हलवाई समाज के साथ ही अन्य स

By Edited By: Publish:Fri, 26 Aug 2016 08:00 PM (IST) Updated:Fri, 26 Aug 2016 08:00 PM (IST)
बाबा गणिनाथ जयंती पर निकाली शोभा यात्रा

सासाराम: रोहतास। प्रखंड क्षेत्र के जमुहार गांव में शुक्रवार को हलवाई समाज के साथ ही अन्य समाजिक लोगों ने बाबा गणिनाथ जयंती समारोह पर भव्य शोभा यात्रा निकाली। आयोजक समिति के सदस्यों ने बताया कि शोभायात्रा जमुहार सती स्थान से निकलकर करवंदिया, अमरातालाब, ताराचंडी धाम होते कंचनपुर तक गया। शोभा यात्रा में घुडसवार, कार, जीप व बाइक सवारों सहित काफी संख्या मे श्रद्धालु शामिल थे। शनिवार को भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा। शोभा यात्रा में बद्री साह, मिथिलेश प्रसाद, अनिल साह, पचु प्रताप, उमेश गुप्ता, ¨पटू गुप्ता, रामाकांत गुप्ता, आनंद गुप्ता, बब्लू गुप्ता, संजय गुप्ता, आरती गुप्ता, मेनका गुप्ता, संजीव गुप्ता, काजु गुप्ता सहित अन्य शामिल थे।

chat bot
आपका साथी