सर, दुष्कर्म आरोपी पर कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस

रोहतास। सर, मेरे साथ मेरे देवर ने दुष्कर्म किया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज नहीं कर रही है।चुटिया थाना के खैरवा खुर्द निवासी एक विवाहिता ने एसपी के जन शिकायत कोषांग में गुरुवार को न्याय की गुहार लगाई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Mar 2017 07:31 PM (IST) Updated:Thu, 23 Mar 2017 07:31 PM (IST)
सर, दुष्कर्म आरोपी पर कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस
सर, दुष्कर्म आरोपी पर कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस

रोहतास। सर, मेरे साथ मेरे देवर ने दुष्कर्म किया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज नहीं कर रही है।चुटिया थाना के खैरवा खुर्द निवासी एक विवाहिता ने एसपी के जन शिकायत कोषांग में गुरुवार को न्याय की गुहार लगाई।

अगरेर थाना के गोटपा गांव निवासी संतोष कुमार राय ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वच्छता अभियान के तहत शौचालय निर्माण किया गया है। जिसे गोतिया के लोग ददन राय, मदन राय व आकाश राय ने गत 14 मार्च को तोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। मना करने पर उन्हें व उनकी पत्नी की पिटाई की गई। लेकिन थाने में आवेदन देने के बावजूद अब तक अभियुक्तों पर कार्रवाई नहीं की गई। इंद्रपुरी थाना के कटार गाव निवासी राज कुमार ¨सह ने भी न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि मेरा पुत्र पवन ¨सह व भतीजा शंकर ¨सह घटना के दिन 23 फरवरी को गांव के कमाता ¨सह की मृत पत्नी का शव लाने पटना गए थे। जो 24 फरवरी को पहुंचे थे। उस मामले में दोनों निर्दोष हैं। उन्होंने इस मामले को अपने स्तर से जांच करने की मांग की। एसपी एमएस ढिल्लो ने बताया कि 50 से अधिक जन शिकायतों की सुनवाई की गई।

रिपोर्ट: उपेंद्र मिश्र, संपादन : चंद्रदेव ¨सह

chat bot
आपका साथी