गुरुद्वारा में वैशाखी पर्व कार्यक्रमों की धूम

रोहतास। वैशाखी पर्व को ले शहर के सभी गुरुद्वारों में रविवार को कार्यक्रमों की धूम रही। 320 वां खालसा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Apr 2019 06:26 PM (IST) Updated:Sun, 14 Apr 2019 06:26 PM (IST)
गुरुद्वारा में वैशाखी पर्व कार्यक्रमों की धूम
गुरुद्वारा में वैशाखी पर्व कार्यक्रमों की धूम

रोहतास। वैशाखी पर्व को ले शहर के सभी गुरुद्वारों में रविवार को कार्यक्रमों की धूम रही। 320 वां खालसा साजना दिवस के अवसर पर विशेष दीवान, कीर्तन दरबार व लंगर का आयोजन किया गया। पर्व को ले शहर के ऐतिहासिक गुरुद्वारा चाचा फग्गुमल, प्राचीन गुरुद्वारा गुरु का बाग, गुरुद्वारा टकसाल संघत , गुरुद्वारा गुरुनानकपुरा व गुरुद्वारा पुरानी संगत में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर हरिमंदिर साहिब पटना के मुख्य प्रचारक भाई साहिब सुखदेव सिंह ने मत्था टेक गुरुद्वारा की ऐतिहासिकता से परिचित हुए।

गुरुद्वारा चाचा फग्गुमल साहिब सेंट्रल प्रबंधक कमेटी के तत्वावधान में विशाल कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें तख्त हरिमंदिर साहिब पटना के प्रमुख हजूरी रागी जत्था भाई साहिब भाई योगेंद्र सिंह व जमशेदपुर से हजूरी रागी जत्था बीबी नवजौत कौर ने भाग लिया। दीवान को संबोधित करते हुए जत्थेदार सर्वजीत सिंह खालसा ने कहा कि धार्मिक, सामाजिक व व्यावहारिक रूप से एक मजबूत नींव प्रथम गुरु गुरूनानक देव महाराज ने रखी थी। दसवें नानक गुरु गोविद सिंह ने वैशाखी के दिन ही खालसा पंथ का सृजन किया था। पंथ खालसा ने जाति कर्मकांड से ऊपर उठकर इसका मुंहतोड़ जबाव भी दिया। आज के परिवेश में मानव जाति सबै एके पहिचानबों का महामंत्र विश्व बंधुत्व के लिए संजीवनी का काम कर रहा है। इस मौके पर सरदार राजेंद्र सिंह, सुमेर सिंह, चरनजीत सिंह, मोहित सिंह, सत्यजीत सिंह, सरदार निर्मल सिंह, सरदार कर्मवीर सिंह, माया कौर, सुनीता कौर, शीला कौर, रंजना कौर सहित अन्य उपस्थित थे। टकसाल संघत गुरूद्वारा में सरदार मानिक सिंह के नेतृत्व में अटूट लंगर का आयोजन किया गया। बताया गया कि शाम में गुरूद्वारा से एक शोभा यात्रा निकाली जाएगी जो प्राचीन गुरुद्वारा गुरुबाग अठखंभवा तक जाएंगी। गुरु के बाग में महंथ बजरंगी दास सिंह ने इस अवसर सर्वसाध संगत को वैशाखी पर्व की बधाई दी। वैशाखी को ले गुरुद्वारा चाचा फग्गुमल में गत 12 अप्रैल से ही तीन दिवसीय कार्यक्रम चल रहा था।

chat bot
आपका साथी