खेत में न जलाएं पराली, निकाला गया किसान जागरुकता रथ

रोहतास। किसान खेत में पराली न जलाए। पराली जलने से पर्यावरण के साथ-साथ खेतों की उर्बरा श

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 06:11 PM (IST) Updated:Thu, 14 Nov 2019 06:11 PM (IST)
खेत में न जलाएं पराली, निकाला गया किसान जागरुकता रथ
खेत में न जलाएं पराली, निकाला गया किसान जागरुकता रथ

रोहतास। किसान खेत में पराली न जलाए। पराली जलने से पर्यावरण के साथ-साथ खेतों की उर्बरा शक्ति को काफी नुकसान होता है। साथ ही पास के गांव में स्थित घरों में आगजनी का खतरा भी बना रहता है। इस संबंध में जागरूकता फैलाने को ले गुरुवार को शिवसागर प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि भवन से ज्ञान रथ निकाला गया। फसल के अवशेष को नहीं जलाने को ले निकाले गए जागरूकता रथ को डीएओ राधारमण और आत्मा निदेशक विजय कुमार द्विवेदी ने संयुक्त रुप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

डीएओ के अनुसार यह जागरूकता रथ प्रखंड के सभी सोलह पंचायत के सभी गांवों में पहुंचेगा। जिसमें कृषि अवशेषों को जलाने से होने प्राकृतिक संसाधनों के नुकसान के बारे में ग्रामीण और किसान को बताया जाएगा। पुआल जलाने से निकलने वाली हानिकारक कार्बन डाइआक्साइड व अन्य हानिकारक गैसों के बारे में विस्तृत जानकारी पंपलेट के माध्यम से दी जा रही है। साथ ही गांव में चौपाल लगाकर कृषि समन्वयक भी पराली से होने वाली हानि के बारे में विस्तृत जानकारी दे रहे है। पताढ़ी गांव के किसान राजेद्र चौधरी ने अपने अनुभव और प्रशिक्षण के दौरान इकट्ठा किए गए जानकारी को उपस्थित किसानों के साथ साझा किया। इस मौके पर बसंत सिंह, सचिन कुमार सिंह, मनीष कुमार सिंह, चंद्रशेखर सिंह, राजेंद्र सिंह, अमित कुमार सिंह, धीरज कुमार सिंह, नागेंद्र कुमार सिंह समेत उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी