डॉ. रीभा को उज्जैन में मिला मानसश्री सम्मान

रोहतास। साहित्य के क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही शहर की बेटी डॉ. रीभा तिवारी को विगत

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Dec 2018 03:26 PM (IST) Updated:Fri, 14 Dec 2018 05:11 PM (IST)
डॉ. रीभा को उज्जैन में मिला मानसश्री सम्मान
डॉ. रीभा को उज्जैन में मिला मानसश्री सम्मान

रोहतास। साहित्य के क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही शहर की बेटी डॉ. रीभा तिवारी को विगत 13 दिसंबर को मध्यप्रदेश के उज्जैन में मानस श्री सम्मान दिया गया। लेखिका डॉ. रीभा को धार्मिक नगरी में आयोजित मौनी बाबा जयंती के अवसर पर विक्रमशिला ¨हदी विद्यापीठ, भागलपुर संस्था की ओर से यह सम्मान कुलाधिपति संत डॉ.सुमन भाई, मानस भूषण श्री मौनतीर्थ पीठाधीश्वर और अर्चना शर्मा ने संयुक्त रूप से दिया। उनको यह सम्मान साहित्य के क्षेत्र में कई प्रकार की उपलब्धियों के लिए दिया गया है।

लेखन के क्षेत्र में इनके द्वारा विभिन्न राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं में कविता व कहानियां प्रकाशित हुई हैं। इनकी दो पुस्तक व शोध पत्र भी प्रकाशित हो चुका है। जिसमें इनकी पुस्तक दिव्यांगता एक वरदान को कई पुरस्कार मिल चुके हैं। देश के 55 सफल दिव्यांगों पर लिखी गई अपनी इस पुस्तक पर इसके पहले भी पांच सम्मान प्राप्त कर चुकी हैं। जिसमें रामधारी ¨सह दिनकर सम्मान, राष्ट्रीय चेतना शिखर सम्मान, महर्षि अष्टावक्र राष्ट्रीय शिखर साहित्य सम्मान, विद्या वाचस्पति व साहित्य गौरव सम्मान प्रमुख है। सम्मान मिलने पर शहर के कई साहित्यकारों ने खुशी जाहिर की है। उज्जैन में मिले इस सम्मान पर डॉ. रीभा ने कहा कि ऐसे सम्मान से समाज के लिए कुछ नया करने का हौसला मिलता है। कहा कि यह सम्मान मेरा नहीं बल्कि मेरे प्रदेश बिहार का है।

chat bot
आपका साथी