गरीब असहायों के बीच बांटा गया कंबल

रोहतास। कड़ाके की ठंड को देखते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से रविवार को प्रखंड के कई गांवों में

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 Jan 2019 06:07 PM (IST) Updated:Sun, 06 Jan 2019 06:07 PM (IST)
गरीब असहायों के बीच बांटा गया कंबल
गरीब असहायों के बीच बांटा गया कंबल

रोहतास। कड़ाके की ठंड को देखते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से रविवार को प्रखंड के कई गांवों में गरीब असहायों के बीच कंबल वितरण किया गया। डेहरी शाखा के स्वयंसेवक उमेश ¨सह यादव ने कहा कि इस दौरान स्वयंसेवक द्वारा नवारा, उल्ली, बनाही, भवनाथपुर गांव में पहुंच वितरण का कार्य किया गया। बताया कि संघ बसुधैव कुटुंबकम के सिद्धांत पर चलते हुए सदैव गरीब असहाय लोगों के बीच कार्य करता रहा है। हम सभी एक ही परिवार के अंग हैं। एक भाई आराम से रहे दूसरे कष्ट में यह उचित नहीं। इसी उद्देश्य को लेकर कंबल वितरण कार्य किया गया। वहीं जिला पार्षद महेंद्र कुमार ने बताया कि अभिवंचित वर्ग के बीच 150 कंबल वितरित किए गए। प्रत्येक वर्ष कंबल वितरण किया जाता है। साथ ही प्रखंड क्षेत्र के गांवों में अपनी धर्म संस्कृति की सुरक्षा, संघ द्वारा संचालित एकल विद्यालय, संस्कार भारती, आरोग्य रक्षण केंद्र समेत कई योजना व कार्यक्रमों की जानकारी भी दी गई। गांव-गांव घूमकर संघ से लोगो को जोड़ने का भी कार्य किया गया। मौके पर उपप्रमुख बिनय पासवान, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष प्रणव प्रभाकर पांडेय, सनोज राय, तरुण पांडेय, डेहरी के स्वयंसेवक दिलीप कुमार कश्यप, मोतीलाल गुप्ता, आरके यादव, सुनैना देवी, श्यामसुंदर पासवान समेत अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी