रोहित, सौम्या व लावण्या ने लहराया परचम

रोहतास। प्रतिभा किसी विरासत की मोहताज नहीं होती है। शायद यह सच है। शहर के बड़े व्यवसायी नोखा थाना के

By JagranEdited By: Publish:Wed, 30 May 2018 06:48 PM (IST) Updated:Wed, 30 May 2018 06:48 PM (IST)
रोहित, सौम्या व लावण्या ने लहराया परचम
रोहित, सौम्या व लावण्या ने लहराया परचम

रोहतास। प्रतिभा किसी विरासत की मोहताज नहीं होती है। शायद यह सच है। शहर के बड़े व्यवसायी नोखा थाना के पांजर गांव निवासी रणविजय ¨सह ने बेटा रोहित व सौम्या ने सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में अपना परचम लहरा दिया है। दोनों ने परीक्षा में 96.5 फीसद अंक हासिल कर अपने परिवार के साथ गांव के लोगों का मान-सम्मान बढ़ाया है। दोनों डीपीएस वाराणसी के छात्र है।

रोहित ने गणित विषय में 99, विज्ञान में 96 व सौम्या ने सामाजिक विज्ञान में 96 व संस्कृत विषय मे 94 अंक हासिल कर अपने अदंर छिपी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। पिता रणविजय ¨सह शहर के एक सफल व्यवसायी है। रोहित व सौम्या इसका पूरा श्रेय अपने माता- पिता को देते है।

वहीं स्थानीय डीएवी पब्लिक स्कूल की लावण्या को 92.6 फीसद अंक प्राप्त हुए हैं। जबकि आइटी लेकर 95.6 फीसद अंक मिले हैं। सीबीएसई द्वारा जारी परिणाम के अनुसार लावण्या को अंग्रेजी में 84, संस्कृत में 98, गणित में 97, विज्ञान में 95 व समाज विज्ञान में 89 अंक प्राप्त हुए हैं। जबकि आइटी में उसे 99 अंक मिले हैं। परीक्षा परिणाम से गदगद लावण्या इस सफलता का श्रेय अपनी मां कुमारी रत्ना झा व पिता देवव्रत मिश्र को देती है।

रिपोर्ट- सतीश कुमार संपादन- ब्रजेश पाठक

chat bot
आपका साथी