बिरहा गायन में भोजपुरी मिट्टी की आती है सुगंध

रोहतास। बिरहा गायकी से भोजपुरी मिट्टी की सुगंध आती है। उक्त बातें शनिवार की रात में रोहतास कैमूर गोव

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Nov 2018 04:26 PM (IST) Updated:Sun, 11 Nov 2018 04:26 PM (IST)
बिरहा गायन में भोजपुरी मिट्टी की आती है सुगंध
बिरहा गायन में भोजपुरी मिट्टी की आती है सुगंध

रोहतास। बिरहा गायकी से भोजपुरी मिट्टी की सुगंध आती है। उक्त बातें शनिवार की रात में रोहतास कैमूर गोवर्धन पूजा समिति उमापुर परसथुआ द्वारा राधाकृष्ण मंदिर में आयोजित दो गोला बिरहा कार्यक्रम को फीता काटकर उद्घाटन करते हुए पूर्व एमएलसी प्रत्याशी व बसपा नेता अनिल कुमार ¨सह यादव ने कहीं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चंद्रमा ¨सह यादव ने गोवर्धनपूजा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण इन्द्र के प्रकोप से लोगों को बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को उंगली पर उठाने का काम किया था। बिरहा गायन की शुरुआत टीवी चैनल कलाकार ज्ञानी यादव द्वारा मैया रखिह सभा बीच लजीया हमारी से किया गया। बिरहा गायिका मीरा मूर्ति द्वारा छठगीत मैया अइनी दुवरिया डलरिया ओढ़ीन, मैया सींच के रखिह ¨जदगियां हमरी न गाकर किया गया। आगत अतिथियों को समिति द्वारा चादर व माला देकर सम्मानित किया गया। मौके पर थानाध्यक्ष दीपक कुमार झा, एसआई प्रवीण ¨सह, जिला पार्षद धनजी शर्मा, पूर्व प्रमुख राम आशीष पासवान, सामाजिक कार्यकर्ता जयशंकर प्रसाद, पूर्व मुखिया हाशिम शेख, सुभाष यादव, रौशनराज, प्रमोद यादव, प्रभुदयाल, विजयशंकर ¨सह, राम आशीष ¨सह, राजा यादव सहित काफी संख्या में दर्शक मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष शेषनाथ ¨सह व संचालन भीम ¨सह ने किया।

chat bot
आपका साथी