बरना ने राजनडीह को हरा शील्ड पर जमाया कब्जा

राजपुर : रोहतास। बिहार दिवस के अवसर पर स्थानीय शौंडिक उच्च विद्यालय खेल मैदान में आयोजित फ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Mar 2017 07:36 PM (IST) Updated:Thu, 23 Mar 2017 07:36 PM (IST)
बरना ने राजनडीह को हरा शील्ड पर जमाया कब्जा
बरना ने राजनडीह को हरा शील्ड पर जमाया कब्जा

राजपुर : रोहतास। बिहार दिवस के अवसर पर स्थानीय शौंडिक उच्च विद्यालय खेल मैदान में आयोजित फुटबॉल मैच का एक दिवसीय मुकबला बरना के अकेला बजरंग क्लब व राजनडीह के नेताजी सुभाष चंद्र बोस क्बल के बीच खेला गया। मैच में बरना की टीम ने राजनडीह टीम को दोगोल से पराजित कर शील्ड पर कब्जा कर लिया। उदघाटन प्रमुख अनिता देवी ने किया। उन्होंने कहा कि खेल में हार-जीत का कोई खास महत्व नहीं होता है, बल्कि महत्वपूर्ण यह होता है कि खिलाड़ी खेल भावना के साथ मैच खेलें। मौके पर बीडीओ संजय कुमार, सीओ अनिमेश कुमार, जयराम ¨सह अकेला सहित अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी